ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025: जीत के करीब थी पाकिस्तान टीम, बारिश में धुल गए अरमान; मैच रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
Published:
2 min read

पाकिस्तान ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क। वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में बुधवार (15 अक्टूबर) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकालबा खेला गया। कोलंबो में हुए इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत के करीब थी। पहले गेंदबाजी करते हुए PAK टीम ने बारिश प्रभावित मुकाबले में महज 133 रन पर रोक दिया।
पाकिस्तानी ओपनर्स ने टारगेट का पीछा करते हुए महज 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 34 रन भी जड़ दिए। ठीक इसी वक्त बारिश शुरू हो गई। यह तब तक जारी रही जब तक मैच रद्द नहीं हो गया। ऐसे में पाकिस्तान को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा।
इस मुकाबले से पहेल इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीते थे। वहीं, पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में अपने सभी तीन मैच हार चुका थी। पहली बार वह जीत के करीब थी। पॉइंट टेबल में पाक टीम सबसे निचले पायदान पर है।
पाकिस्तान प्लेइंग XI: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज,नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।
इंग्लैंड प्लेइंग XI : मी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिसा कैप्सी, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लिन्से स्मिथ, चार्ली डीन।

