मैच से पहले इंग्लैंड ने होटल का नाम सीक्रेट रखा: प्लेयर्स के लिए स्लीप डिवाइस का इंतजाम; मैक्सिको फैंस ने इक्वाडोर टीम को सोने नहीं दिया था
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में इंग्लैंड का मुकाबला मेजबान मैक्सिको से होगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने स्पेशल प्लान बनाया है। टीम किस होटल में रुकेगी। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाएगी। प्लेयर्स की अच्छी नींद के लिए स्लीप डिवाइस का भी इंतजाम किया गया है।
इक्वाडोर से सबक लिया
पिछले राउंड में इक्वाडोर टीम को मैक्सिको के फैन्स ने काफी परेशान किया था। फैन्स पूरी रात होटल के बाहर हॉर्न बजाते रहे। लाउडस्पीकर चलाते रहे। मोटरसाइकल से शोर मचाते रहे। इसकी वजह से प्लेयर्स ठीक से सो नहीं पाए। बाद में इक्वाडोर फुटबॉल फेडरेशन ने FIFA से इसकी शिकायत भी की थी।

अब इंग्लैंड ने नई स्ट्रैटजी बनाई
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड टीम होटल का नाम सीक्रेट रखेगी। प्लेयर्स को ईयर प्लग, स्लीप बैंड और व्हाइट नॉइज मशीन जैसी स्लीप डिवाइस भी दी जाएंगी, ताकि बाहर का शोर उनकी नींद खराब न कर सके।
कोच बोले- अब कर्मा हमारा साथ देगा
इंग्लैंड के कोच थॉमस टुचेल (Thomas Tuchel) ने 1986 वर्ल्ड कप का जिक्र किया। उस मैच में अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने 'हैंड ऑफ गॉड' गोल किया था। इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। टुचेल ने कहा- इस बार कर्मा हमारा साथ देगा। 1986 में जो हुआ था, अब उसका जवाब मिलने का समय है।

एजटेका स्टेडियम में होगा मुकाबला
मैच मैक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में खेला जाएगा। टुचेल ने कहा कि यहां बॉल अलग तरह से उड़ती है। इसलिए टीम एक दिन पहले पहुंचेगी, ताकि प्लेयर्स वहां के माहौल के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें। पूरी तरह एडजस्ट होने का समय नहीं मिलेगा। टीम ने इसी हिसाब से अपना प्लान बनाया है।

