इंग्लैंड टीम का सामान चोरी: फुटबॉल और बूट्स लेकर चोर फरार, 2 संदिग्ध हिरासत में
Published: Updated:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का ट्रेनिंग किट और कुछ सामान चोरी हो गया। यह घटना तब हुई, जब फ्लोरिडा में लगे प्री-टूर्नामेंट कैंप से सामान अमेरिका के कैंसास सिटी स्थित स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था।
2 संदिग्धों को हिरासत में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसास सिटी पहुंचने के बाद टीम की गाड़ी से कुछ सामान गायब मिले। चोरी हुए सामान में फुटबॉल और प्लेयर्स के बूट्स शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
स्वोप सॉकर विलेज इंग्लैंड टीम का वर्ल्ड कप बेस कैंप और ट्रेनिंग सेंटर है। टीम यहां टूर्नामेंट की तैयारियां करने वाली थी। पुलिस ने बताया कि टीम की गाड़ी से सामान गायब होने की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

18 जून को पहला मैच
इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप L का हिस्सा है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ करेगी। ग्रुप में घाना और पनामा की टीमें भी शामिल हैं। हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम इस बार नए प्लेयर्स के साथ उतरी है। 26 मेंबर स्क्वॉड में 9 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेल सकते हैं।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी 2 बार चोरी हो चुकी
फुटबॉल वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में ट्रॉफी भी 2 बार चोरी हो चुकी है। पहली बार 1966 में इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप से पहले जूल्स रिमेट ट्रॉफी गायब हो गई थी। बाद में वह एक फोन बूथ के पास मिली थी। दूसरी बार 1983 में ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के हेडक्वार्टर से ट्रॉफी चोरी हुई थी। उस इंसिडेंट के बाद ओरिजिनल जूल्स रिमेट ट्रॉफी कभी बरामद नहीं हो सकी।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ये खबरें भी पढ़ें-
सियालकोट में बनी वर्ल्ड कप 2026 की बॉल TRIONDA: पिछली 3 WC बॉल भी यहीं तैयार हुईं, जानिए इस बार की चार्ज होने वाली बॉल की खासियत
FIFA वर्ल्ड कप 2022 में 900 Kg मीट लेकर पहुंची थी टीम: उसी साल मेसी की लीडरशिप में चैम्पियन बनी, जानें अर्जेंटीना का ट्रेडिशनल बारबेक्यू कल्चर
रोबो डॉग और रेफरी के बॉडी कैम: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में और क्या नया, अनदेखा या अनजाना; ग्राफिक्स से समझिए

