बैजबाॅल क्रिकेट जारी रहेगा: इंग्लैंड कोच मैकुलम बोले- इंग्लैंड डरकर नहीं खेलेगी, हमारे लिए यही तरीका सबसे बेहतर
Published:
3 min read

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की एशेज सीरीज में 0-1 से कंगारू आगे हैं। दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ दो दिन में हार मिली। टीम की बैटिंग और स्ट्रेटेजी पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी स्ट्रैटेजी का बचाव किया है। ब्रेंडन ने कहा- बैजबाॅल (Bazball) स्टाइल से एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं हूं। यह एग्रेसिव अंदाज इंग्लैंड को जीत दिला सकता है।
पहले टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट इंग्लैंड की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन मैकुलम ने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए कहा- Bazball ही इंग्लैंड की पहचान है। एक हार के बाद इसे छोड़ना बहुत बड़ी गलती होगी। पिछले दो साल में टीम ने जो माहौल, विश्वास बनाया है, वह इसी Bazball से बनाया है।
यही क्रिकेट सबसे अच्छा
मैकुलम ने एक इंटरव्यू में कहा- हमारे खेलने के तरीके को लेकर बिल्कुल कॉन्फिडेंट हूं। यही तरीका हमें सबसे अच्छा मौका देता है। इंग्लैंड अब कभी डरकर या सेफ क्रिकेट नहीं खेलेगा। सेफ खेलने का कोई फायदा नहीं। हमें अपने बैजबॉल पर टिके रहना है। इंग्लैंड दबाव में आकर अपना तरीका बदल देता है तो टीम का विश्वास टूट जाएगा। इस बैजबाॅल ने पिछले कई साल इंग्लैड क्रिकेट को एक अलग मुकाम दिया है। हम इसे कैसे चेंज कर सकते हैं?

फैंस की नाराजगी गलत नहीं
मैकुलम ने आगे कहा- फैंस हमसे नाराज हैं। हमारा सबसे अच्छा खेल कैसा होता है। हम जानते हैं कि हमारा सबसे अच्छा खेल कैसा होता है। इंग्लैंड की टीम बैजबाॅल की सोच से आगे बढ़ेगी। पहले भी ऐसी हार मिली है। यह पहली बार नहीं है जब इंग्लैंड दो दिनो में मैच हारा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमने दो दिन में पहला टेस्ट हारा था, लेकिन वापसी की और सीरीज 2-1 से जीती।
इंग्लैंड कोच ने आखिर में कहा- एक बुरी हार को बड़ा मुद्दा बनाकर टीम को डराने की जरूरत नहीं है। बैजबॉल का मकसद ही यही है कि खिलाड़ी बिना डर के खेलें और हार स्वीकार है। इससे क्रिकेट खेलने तरीका नहीं बदलेंगे।

दूसरा मुकाबला अगले महीने
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की एशेज सीरीज में 0-1 से कंगारू आगे हैं। दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
वेन्यू और शेड्यूल
1st टेस्ट 21 नवंबर - पर्थ
2nd टेस्ट 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन
3rd टेस्ट 17 दिसंबर -एडिलेड
4th टेस्ट 26 दिसंबर - मेलबर्न
5th टेस्ट 4 जनवरी - सिडनी

