बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में: 7 गोल करने वाले हालैंड क्वार्टर फाइनल में नहीं चले, नॉर्वे 2-1 से हारा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम की जीत के हीरो जूड बेलिंघम रहे। उन्होंने दोनों गोल किए। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में चल रहे एर्लिंग हालैंड इस मैच में गोल नहीं कर सके।
पहले नॉर्वे ने बढ़त बनाई
मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में एंड्रियास शेल्डेरुप ने गोल कर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, ज्यादा देर तक यह बढ़त नहीं टिक सकी। एंथनी गॉर्डन के कटबैक पर जूड बेलिंगहैम ने शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

हालैंड को मौका नहीं मिला
इंग्लैंड के कोच थॉमस टुखेल ने इस मैच में खास प्लान बनाया था। मार्क गेही और जॉन स्टोन्स ने मिलकर हालैंड को पूरे मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टूर्नामेंट में 7 गोल कर चुके हालैंड इस मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सके।
गोलकीपर की गलती भारी पड़ी
दूसरे हाफ में नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नायलैंड से बड़ी गलती हो गई। उन्होंने आसान सेव छोड़ दी और गेंद सीधे बेलिंघम के पास पहुंच गई। बेलिंगहैम ने मौका नहीं गंवाया और अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी।

नॉर्वे ने आखिर तक स्ट्रगल किया
गोल खाने के बाद नॉर्वे ने बराबरी की पूरी कोशिश की। टीम ने लगातार इंग्लैंड के गोल पर हमला बोला, लेकिन जॉर्डन पिकफोर्ड और इंग्लैंड की डिफेंस दीवार बनकर खड़ी रही। आखिरकार इंग्लैंड ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।
अब अर्जेंटीना से भिड़ेगा इंग्लैंड
सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अर्जेंटीना से होगा। वहीं, नॉर्वे का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया। हालांकि, ब्राजील को हराकर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली नॉर्वे ने इस टूर्नामेंट में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इम्पेंस किया।


