इंग्लैंड ने T20I सीरीज के लिए टीम अनाउंस की: भारत के खिलाफ जेम्स कोल्स को पहली बार मौका, हैरी ब्रूक कप्तानी करेंगे
Published: Updated:
2 min read

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की T20I सीरीज 1 जुलाई से चेस्टर ली स्ट्रीट में शुरू होगी। (फोटो सोर्स -@ECB)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली 5 मैच की T20I सीरीज के लिए 17 मेंबर्स स्क्वाड अनाउंस कर दिया है। 21 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है। वह इस स्क्वाड के अकेले अनकैप्ड प्लेयर हैं।
जेम्स कोल्स को मिला पहला कॉल-अप
जेम्स कोल्स राइट हैंड बैटर और लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। पिछले एक साल में इंग्लैंड लायंस और अलग-अलग T20 टूर्नामेंट में उनके परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें यह मौका मिला है। T20 क्रिकेट में कोल्स ने 61 इनिंग्स में 1373 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 28.60 और स्ट्राइक रेट 146.37 का रहा है। उनके नाम 7 हाफ सेंचुरी भी हैं। उन्होंने 53 विकेट लिए हैं।

हैरी ब्रूक कप्तान
ब्रूक टीम की कप्तानी करते रहेंगे। स्क्वाड में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और फिल सॉल्ट जैसे एक्सपीरियंस्ड प्लेयर्स को शामिल किया गया है। वहीं जैकब बेथेल और रेहान अहमद जैसे यंग प्लेयर्स को भी मौका मिला है।
तीन प्लेयर्स की वापसी
जॉर्डन कॉक्स, सॉनी बेकर और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। ये तीनों प्लेयर्स T20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। ब्रायडन कार्से और जेमी ओवरटन इंजरी की वजह से सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं थे। इसी कारण उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली।
इंग्लैंड की टी-20 टीम
हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
कब शुरू होगी सीरीज?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की T20I सीरीज 1 जुलाई से चेस्टर ली स्ट्रीट में शुरू होगी। दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर, तीसरा 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, चौथा 9 जुलाई को ब्रिस्टल और पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।


