वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 -ENG Vs SA पहला सेमीफाइनल आज: गुवाहाटी में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानिए कम्पलीट प्रिव्यू
Published:
3 min read

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वुमन्स वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल आज (29 अक्टूबर) को खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। जानिए मैच से पहले कम्पलीट प्रीव्यू।
पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां उछाल भी मिलता है। इससे बैटर्स के स्ट्रोकप्ले में आसानी होती है। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। सीमर्स को भी नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है, क्योंकि पिच पर स्पीड है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ट्रैक थोड़ा स्लो और लो हो जाता है। ऐसे में स्पिनर भी फायदा उठा सकते हैं। कुल मिलाकर यह स्पोर्टिंग विकेट है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, बारिश की आशंका 25% है। मैच में ज्यादातर वक्त बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब रह सकती है। मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री और मैक्सिमम 31 डिग्री तक रह सकता है। यानी कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट के लिहाज से खुशगवार रहेगा।
हेड-टू-हेड
मैच: 47
इंग्लैंड ने जीते: 36
साउथ अफ्रीका ने जीते: 10
टाई: 00
नो रिजल्ट: 01
इंग्लैंड ने 4 बार वर्ल्ड कप जीता
इंग्लैंड की महिला टीम ने अब तक 4 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। पहली बार 1973 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम ने 1993 में दूसरी बार चैंपियन बनकर खिताब अपने नाम किया। तीसरी बार इंग्लैंड ने 2009 में वर्ल्ड कप जीता। इंग्लैंड ने चौथा खिताब 2017 में भारतीय टीम को हराकर अपने नाम किया था। इंग्लैंड टीम वुमन्स क्रिकेट की सबसे सफल टीम में से एक है।
वोलवार्ड का शानदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड अब तक की सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 7 मैचों में 301 रन बनाए हैं, जो इस टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। वोलवार्ड फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं, अगर उनकी टीम को फाइनल तक पहुंचना है, तो उनके प्रदर्शन का बहुत बड़ा रोल रहेगा।
इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन - एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीदर नाइट, नट-शिवर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, डैनियल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, चार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, और लॉरेन बेल
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन - लाउरा वोलवार्ड (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), श्लोए ट्रायोन, नदिनी डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।

