फुटबॉल की दुनिया के 8 सबसे अजीब शब्द: मतलब सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानिए हर टर्म के पीछे की दिलचस्प कहानी
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फुटबॉल कमेंट्री के दौरान कई ऐसे शब्द सुनाई देते हैं, जिनसे फुटबॉल फैंस भी अनजान होते हैं। ये वे शब्द हैं जो लोकल लैंग्वेज से निकले और फिर वर्ल्डवाइड एक्सेप्ट कर लिए गए। ऐसे ही 8 अनोखे और दिलचस्प टर्म्स यहां पेश कर रहे हैं...
1. Faecal Plug (फीकल प्लग)

यह शब्द उस डिफेंसिव मिडफील्डर के लिए इस्तेमाल होता है, जो विरोधी टीम को गोल करने से बीच में ही रोक देता है और अपने गोलपोस्ट की सुरक्षा करता है। जैसे कोई किसी रास्ते को पूरी तरह बंद कर देता है, वैसे ही यह खिलाड़ी डिफेंस के सामने दीवार बनकर खड़ा रहता है। इसका काम विरोधी टीम के हमलों को बीच में ही रोकना, खतरनाक पास काटना और गोल तक पहुंचने का रास्ता बंद करना होता है।
2. Bottler (बॉटलर)

ऐसी टीम या खिलाड़ी, जो पूरे सीजन शानदार खेल दिखाए लेकिन सबसे अहम मौके पर दबाव में आकर हार जाए, उसे 'बॉटलर' कहा जाता है। जैसे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की टीम है। ICC इवेंट के लीग मैच में अच्छा खेलती है। हालांकि नॉकआउट मैच में फेल हो जाती है।
3. Leeds Season / Leeds Days / Leeds Era (लीड्स डेज)

यह शब्द साउथ कोरिया में काफी मशहूर है। इसका मतलब ऐसे खिलाड़ी से है, जिससे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन उसका करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। मतलब फुटबॉल की दुनिया में "Leeds Days" (लीड्स डेज) या "Leeds Era" (लीड्स एरा) का मतलब यह किसी व्यक्ति के जीवन के उस सुनहरे दौर को दर्शाता है, जब वह अपनी सबसे बेहतरीन फॉर्म, में था। यानी उसका करियर अपने चरम पर होता है।
4. Catenaccio (कैटेनाचियो)

यह शब्द इटली की मशहूर डिफेंस स्ट्रैटजी के लिए यूज होता है। इस रणनीति का मकसद सामने वाली टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं देना होता है।
5. Cuauhtemiña (कुआउतेमिन्या)
मेक्सिको के दिग्गज खिलाड़ी कुआउतेमोक ब्लांको का मशहूर स्किल मूव। इसमें खिलाड़ी गेंद को दोनों पैरों के बीच दबाकर उछलते हुए डिफेंडरों को पार कर जाता है।
6. Hairdryer Treatment (हेयर ड्रायर ट्रीटमेंट)

जब कोई कोच खराब प्रदर्शन के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को जोरदार डांट लगाता है ताकि टीम दोबारा जोश के साथ मैदान में उतरे, उसे यह नाम दिया जाता है।
7. Popcorn Man (पॉपकॉर्न मैन)

ब्राजील में यह शब्द ऐसे खिलाड़ी के लिए बोला जाता है, जो छोटे मैचों में अच्छा खेले लेकिन बड़े मुकाबलों में पूरी तरह फेल हो जाए।
8. Where The Owl Sleeps (वेयर द आउल स्लीप्स)

ब्राजील में यह खूबसूरत मुहावरा गोलपोस्ट के सबसे ऊपरी कोने के लिए इस्तेमाल होता है। जब खिलाड़ी वहां शानदार शॉट मारकर गोल करता है, तो कहा जाता है कि उसने गेंद वहीं पहुंचाई जहां उल्लू सोता है।

