अर्जेंटीना से हार का गम नहीं भूल पा रही इजिप्ट: अब मैच रेफरी को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की मांग की; गोल रद्द करने और पेनल्टी न देने पर FIFA को भेजी कंप्लेन
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद इजिप्ट (Egypt) फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) ने FIFA से रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर की शिकायत की है। EFA ने मैच में रेफरिंग और VAR के फैसले पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
EFA ने बयान जारी कर कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरिंग और VAR का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। ऐसे फैसले पर अब चुप नहीं रहा जा सकता। 58वें मिनट में इजिप्ट ने दूसरा गोल किया था। उस समय टीम 1-0 से आगे थी। लेकिन VAR रिव्यू के बाद रेफरी ने बिल्ड-अप में फाउल मानते हुए गोल रद्द कर दिया। यही फैसला मैच का टर्निंग पॉइंट था।
यह VIDEO देखें
पेनल्टी नहीं मिलने पर भी कंट्रोवर्सी
इजिप्ट (Egypt) का दावा है कि इंजरी टाइम में मोहम्मद सलाह के साथ बॉक्स के अंदर फाउल हुआ था, लेकिन टीम को पेनल्टी नहीं मिली। इस फैसले पर इजिप्ट के प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ ने विरोध किया। विरोध के दौरान इजिप्ट के गोलकीपिंग कोच साफान एलसाघीर को रेड कार्ड दिखाया गया। वहीं कोचिंग स्टाफ के कई मेंबर्स को येलो कार्ड भी मिले।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EFA अध्यक्ष हानी अबू रीदा ने FIFA से मांग की है कि रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर और उनकी पूरी टीम की जांच की जाए। साथ ही उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैच से हटाया जाए।
मैच कैसे पलटा?
इजिप्ट एक समय 2-0 से आगे था। गोल रद्द होने के बाद अर्जेंटीना ने आखिरी 13 मिनट में तीन गोल दागे और 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

