भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों का टाइम बदला: अब एक घंटे पहले शुरू होंगे; TV व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज की मैच टाइमिंग में बदलाव किया है। TV व्यूअरशिप बढ़ाने के मकसद से बोर्ड ने 3 T20I मुकाबलों को 1 घंटे पहले शुरू करने का फैसला लिया है। पहले ये मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होने वाले थे। अब यह 10 बजे शुरू होंगे। भारतीय दर्शकों के लिहाज से ही यह बदलाव किया गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 T20I खेले जाने हैं। दो मैचों के वक्त में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों मुकाबले पहले से ही भारतीय दर्शकों के लिहाज से सही वक्त पर होंगे। इन दोनों मुकाबलों का टाइमिंग शाम 7 बजे से है।
ब्रॉडकास्टर्स के साथ चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच का टाइम तय करने से पहले ECB ने ब्रॉडकास्टर्स, स्टेडियम मैनेजमेंट और संबंधित क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की। इस फैसले में इंग्लैंड के स्काई स्पोर्ट्स और भारत के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का भी इम्पोर्टेंट रोल रहा।

भारत दौरे से ECB को अच्छी कमाई होगी
ECB की हालिया फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के खिलाफ सीरीज बोर्ड के लिए काफी बेनिफिशियल रहेगी। ECB को 2026 में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। इसकी बड़ी वजह टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ECB की कमाई काफी हद तक बड़ी सीरीज पर डिपेंड करती है। भारत के खिलाफ सीरीज ऐसी ही हाई-वैल्यू सीरीज मानी जाती है, जिससे बोर्ड को अच्छी कमाई होती है।
ODI मैच के सभी टिकट बिके
भारत और इंग्लैंड के बीच 1 से 19 जुलाई तक 5 T20I और 3 ODI मैच खेले जाएंगे। टिकट की डिमांड भी काफी ज्यादा रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की पॉपुलैरिटी के चलते 3 ODI मैच के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारत की T20I टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। हाल ही में उन्हें भारत का नया T20I कप्तान बनाया गया है।
भारत, इंग्लैंड दौरे से पहले 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 T20I मैच खेलेगा। वैभव को इसी सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। ऐसा होने पर वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर बन जाएंगे। साथ ही सचिन तेंदुलकर का 1989 से चला आ रहा रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

आयरलैंड सीरीज को लेकर भी क्रेज
भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में होने वाले दोनों T20I मैच को लेकर फैंस में क्रेज है। टीम इंडिया की स्क्वॉड अनाउंस होने से पहले ही दोनों मुकाबलों के टिकट बिक चुके थे। स्टॉर्मोंट स्थित सिविल सर्विस ग्राउंड में करीब 4,500 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए नीचे क्लिक करें...
वैभव के साथ माता-पिता भी आयरलैंड-इंग्लैंड जाएंगे : BCCI सेक्रेटरी बोले- उनकी फैमिली का पूरा खर्च बोर्ड उठाएगा
डेब्यू टेस्ट इनिंग में 6 विकेट: मानव सुथार ये रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय, अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच

