दिलीप ट्रॉफी 2025: श्रेयस अय्यर को डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छे फॉर्म के बाद भी नहीं मिली टेस्ट टीम में जगह, सरफराज खान ने वापसी के लिए घटाया 17 किलोग्राम वजन
Published:
2 min read

श्रेयस अय्यर ने अब तक 14 टेस्ट खेले हैं। इसमें 1 सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाईं। (X/@ShreyasIyer15)
श्रेयस अय्यर और सरफराज खान एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी कीश्रेयस उम्मीद लेकर दिलीप ट्रॉफी 2025 में उतरने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें दोनों खिलाड़ी वेस्ट जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट (MCA) को मंजूरी दे दी है।
श्रेयस इस समय भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें 1 सेंचुरी और 5 फिफ्टी शामिल हैं।
हाल ही में उन्होंने मुंबई की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। उम्मीद थी कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
अगरकर और गंभीर के बयान
टीम सिलेक्शन पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अय्यर से कहा था- तुमने ODI में अच्छा प्रदर्शन किया है और घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाए हैं, लेकिन फिलहाल टेस्ट टीम में जगह नहीं बनी। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि जो प्लेयर डोमेस्टिक सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे टेस्ट टीम में मौका मिलेगा।
सरफराज का फिटनेस पर जोर
सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। टेस्ट टीम में वापसी के लिए उन्होंने न सिर्फ बल्लेबाज पर काम किया, बल्कि अपनी फिटनेस में भी चेंज लाया। करीब 17 किलो वजन कम किया है। इससे फील्डिंग और रनिंग में भी सुधार आया है।
सरफराज ने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 150 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद के दो टेस्ट मैचों में खराब खेलने के चलते उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।अब दिलीप ट्रॉफी में उनके पास खुद को दोबारा साबित करने का बड़ा मौका है।
श्रेयस अय्यर का फर्स्ट क्लास कॅरियर
मैच: 81
रन: 6363
एवरेज 48.57
सेंचुरी: 15
फिफ्टी 33
सरफराज खान का फर्स्ट क्लास कॅरियर
मैच: 55
रन: 4685
एवरेज: 65.98
सेंचुरी 16
फिफ्टी:15

