दुबई में हुई गजब बेइज्जती: भारत से मैच में पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह बजने लगा 'जलेबी बेबी' गाना
Published:
2 min read

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी राष्ट्रगान की जगह जलेबी बेबी गाना बजा दिया गया। फोटो- वीडियो ग्रैब
भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच से पहले डीजे की एक गलती ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, जब पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए तैयार थे, तभी राष्ट्रगान की जगह डीजे पर 'जलेबी बेबी' गाना बज गया। इससे ग्राउंड पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, डीजे ने जल्दी ही अपनी गलती को सुधारा और पाकिस्तान के राष्ट्रगान को बजाया।
यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान के साथ राष्ट्रगान को लेकर इस तरह गड़बड़ हुई हो। इससे पहले लाहौर में चैंपियनशिप ट्रॉफी के एक मैच के दौरान भारत का राष्ट्रगान बजने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह भारत का राष्ट्रगान बजा दिया गया था।
इसके बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे। बाद में गलती में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया गया। यह मौका पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी भरा इसलिए और भी था, क्योंकि भारत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी में पाकिस्तान जाने से इनकार किया था। भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे और ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
एशिया कप में 14 सितंबर को खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते

