दीपावली पर रिंकू बम: इस क्रिकेटर के अलावा ऑपरेशन सिंदूर के नाम से भी फुलझड़ी और पटाखे बाजार में मौजूद
Published:
2 min read

रिंकू सिंह ने एशिया कप 2025 फाइनल में विनिग शॉट लगाया था। (BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. आज दीपावली है और अलीगढ़ के पटाखा बाजार में देशभक्ति और क्रिकेट का मेल देखने को मिल रहा है। खासकर ऑपरेशन सिन्दूर और 'रिंकू सिंह' नाम के पटाखे लोगों को पसंद आ रहे हैं। अलीगढ़ के बाजारों में इस बार कुछ खास पटाखे छाए हुए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है ऑपरेशन सिंदूर’ नाम का पटाखा। ये पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना का पाकिस्तान को जवाब था।
एक दुकानदार के मुताबिक- ऑपरेशन सिंदूर के नाम का पटाखा एक के बाद एक 240 फायर शॉट्स छोड़ता है। इसकी धड़ाधड़ फायरिंग और जोरदार आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि ये पटाखा बाजार में सबसे ज्यादा बिक रहा है।
रिंकू के नाम से भी बम
अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू ने हाल ही में एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाई और देश के हीरो बन गए। रिंकू के नाम वाला पटाखा भी उनकी तरह ही जबरदस्त है। एक दुकानदार ने कहा- लोग पटाखे और रिंकू के नाम को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस बार की दीवाली में पटाखों के नाम और थीम भी लोगों को इमोशनली कनेक्ट कर रही है। देशभक्ति का जोश और क्रिकेट का जुनून बाजार में नजर आ रहा है।

2023 से फेम मिला
रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर मैच पलट दिया था। टीम इंडिया के लिए 34 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 550 रन बनाए हैं।


