ध्रुव जुरेल की सेंचुरी पिता को डेडिकेट: ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाया; कोलंबो टेस्ट में इंडिया की पहली पारी 503/9 डिक्लेयर
Published: Updated:
2 min read

ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही उनके सेलिब्रेशन ने भी सभी का ध्यान खींचा। जुरेल ने 171 बॉल में अपना शतक पूरा करने के बाद बाजू पर बना ‘जय जवान, जय किसान’ का टैटू दिखाया। उनका यह सेलिब्रेशन पिता को डेडिकेट है।
सेंचुरी के बाद टैटू दिखाया
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी की। उन्होंने 171 बॉल में अपना टेस्ट शतक पूरा किया। सेंचुरी पूरी करने के बाद जुरेल ने अपने बाजू पर बना ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाया। उनका यह अंदाज वायरल हो गया।

पिता कारगिल वॉर वेटरन थे
ध्रुव जुरेल के लिए इस टैटू का कनेक्शन और भी स्पेशल है। उनके पिता नेम चंद भारतीय सेना में हवलदार रह चुके हैं और 1999 की कारगिल वॉर में हिस्सा ले चुके हैं। बाद में उन्होंने वॉलंटरी रिटायरमेंट लिया। जुरेल इससे पहले भी अपने पिता के सम्मान में सैल्यूट सेलिब्रेशन कर चुके हैं। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाने के बाद उन्होंने सैल्यूट किया था।
भारत ने 503/9 पर घोषित की पारी
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शुरुआत करते हुए श्रीलंका के 8 रन पर 2 विकेट लिए। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।
जुरेल ने दूसरा टेस्ट शतक लगाया
भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की। पहले दिन नाबाद लौटे डेब्यूटेंट सारांश जैन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली।

