धनश्री बोलीं- तलाक फाइनल होने पर फूट-फूट कर रोई : चहल के शुगर डैडी वाले टी-शर्ट पर कहा- अरे भाई, व्हाट्सएप कर देता
Published:
4 min read

धनश्री और चहल ने 2020 में शादी की थी। 5 साल बाद 2025 में इनका तलाक हो गया।
कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री ने पहली बार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि फैसले वाले दिन वे कोर्ट में फूट-फूट कर रो रही थीं। धनश्री ने यह खुलासा ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के इंटरव्यू में किया है।
धनश्री ने क्या कहा, पढ़िए…
-
‘तलाक को सेलिब्रेट नहीं किया जा सकता’
तलाक कोई ऐसी चीज नहीं है, जिस पर जश्न मनाया जाए। यह बहुत ही दुखद, इमोशनल और कभी न भूलने वाला पल होता है। इसमें आप दोनों (पति-पत्नी) ही नहीं बल्कि दो परिवार शामिल होते हैं। जो लोग आपसे प्यार करते हैं, उन सभी के लिए यह पल दुखद होता है। हर कोई दुखी होता है। मुझे लगता है कि इस पर जश्न नहीं मनाया जा सकता।
-
‘मैं अपने या चहल के परिवार का अपमान नहीं कर सकती’
मुझे लगता है कि तलाक के वक्त आपको बहुत मैच्योर रहना चाहिए। मैंने तो मैच्योरिटी को चुना। इमैच्योर वाले बयान लोगों को तुरंत पसंद आते हैं। हालांकि, मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मैं परिवार के संस्कारों का अपमान नहीं करना चाहती थी। न ही उनके (चहल) परिवार का अनादर करना चाहती थी। हमें इन चीजों पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
-
तलाक के बाद भी एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए
जब कोई शादी करता है तो उनके बीच प्यार होता है। प्यार ही दो लोगों को एक साथ लाता है। हालांकि, जब आप एक रिश्ते को खत्म कर देते हैं, तो कभी-कभी आपका ध्यान कहीं और होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी की बेज्जती करें। आपको पूरी लाइफ रिस्पेक्ट करनी चाहिए।
-
धनश्री बोलीं- तलाक के फैसले के वक्त रो रही थी, चिल्ला रही थी
यह सब मेरे लिए बहुत इमोशनल था। मेरे परिवार के लिए भी बहुत इमोशनल था। मुझे मालूम है कि मेरे आसपास वाले भी इससे दुखी थे।
मुझे आज भी याद है जब मैं वहां (कोर्ट में ) खड़ी थी और फैसला सुनाया जाने वाला था। हम सब मेंटली तलाक के लिए पूरी तरह तैयार थे। फिर भी मैं बहुत इमोशनल हो गई। सबके सामने चीखने-चिल्लाने लगी। बता भी नहीं सकती कि उस समय कैसा महसूस कर रही थी। बस इतना याद है कि मैं बस रो रही थी, चिल्ला रही थी। फिर तलाक हो गया और वो (चहल) कोर्ट से पहले निकल गए।

अरे भाई व्हाट्सएप कर देता, टी-शर्ट क्यों पहनना है
तलाक के बाद चहल कोर्ट के बाहर एक टी-शर्ट पहने दिखे थे, जिस पर लिखा था- Be Your Own Sugar Daddy. इंटरव्यू में धनश्री ने इसकी कड़ी निंदा की और इसे स्टंट बताया। उन्होंने कहा, ‘फैसले के बाद मैं पीछे के दरवाजे से कोर्ट से बाहर निकली। मुझे यह सब अच्छा नहीं लग रहा था। मैं बहुत दुखी थी। ऐसे में मैं मीडिया को फेस नहीं करना चाहती थी। मुझे किसी को कुछ नहीं बताना था। मैं नॉर्मल टी-शर्ट और जींस पहनी थी। मुझे कैमरे के आगे जाकर कुछ नहीं बताना था।'
‘कोर्ट से निकल कर मैं कार में बैठ गई। मुझे कुछ समझ आता कि क्या हुआ, इससे पहले ही लोग टी-शर्ट वाले स्टंट की वजह से मेरे बारे में अटकलें लगाने लगे। फिर जब मैंने टी-शर्ट वाली वीडियो देखी, तो मैंने खुद से कहा- बॉस, सब कुछ खत्म हो गया है। मैं रो क्यों रही हूं। मैं इस चीज के लिए क्यों रो रही हूं।’
‘मुझे मालूम है कि मैंने अपने पार्टनर को कितना सपोर्ट किया है। सभी ने देखा भी है। छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए मैं मौजूद रही। शायद इसी वजह से मैं रो रही थी। लेकिन जब मैंने वीडियो देखी, तो सारा दर्द भूल गई। मैं हैरान थी। इतना ही करना था तो अरे भाई, व्हाट्सएप कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। उस पल ने मुझे आगे बढ़ने और हंसने के लिए मोटिवेट किया। अब सब खत्म हो गया है।’

