दिल्ली में खेले जा रहे रणजी मैच: ब्लास्ट के बाद स्टेडियम में सिक्योरिटी टाइट; कोलकाता में इंडिया-अफ्रीका टीम की सुरक्षा भी बढ़ाई
Published: Updated:
3 min read

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। (File Photo/BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है। इसी बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। यहां रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। साथ ही भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका केे बीच 14 नवंबर से कोलकाता में टेस्ट होना है। यहां भी दोनों टीमों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच चार दिवसीय मैच खेला गया। मैच का आज (11 नवंबर) आखिरी दिन रहा। चौथे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।
दिल्ली टीम के कप्तान आयुष बदोनी हैं। इस टीम में यश धुल, ऋतिक शौकीन, अनुज रावत और अर्पित राणा जैसे प्लेयर खेल रहे हैं। जबकि कश्मीर टीम में कप्तान पारस डोगरा के साथ अब्दुल समद, विवरांत शर्मा और वंशराज शर्मा ने भी यह मैच खेला।
लाल किले से 3 किमी दूर है स्टेडियम
लाल किले से अरुण जेटली स्टेडियम की दूरी करीब 3 किमी ही है। DDCA के सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया कि वे दिल्ली पुलिस से बात करके स्टेडियम के बाहर एक्स्ट्रा फोर्स मंगवाएंगे। प्लेयर्स और फैन्स की सेफ्टी हमारे लिए सबसे जरूरी है।
जम्मू-कश्मीर की जीत के चांस ज्यादा
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली टीम ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू-कश्मीर टीम ने 310 रन बनाकर 99 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद दिल्ली की टीम दूसरी पारी में 277 रन ही बना सकी।
इस तरह दिल्ली ने मैच में 179 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए थे। इसी दिन लाल किला के पास धमाका हुआ। चौथे दिन भी मैच समय पर शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर की टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस टीम ने दिल्ली के खिलाफ रणजी में पहली जीत दर्ज की है।
इंडिया-अफ्रीका टीम की सिक्योरिटी बढ़ाई
भारतीय टीम को अगली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में खेलनी है। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं। दिल्ली धमाकों के बाद स्टेडियम और खिलाड़ियों की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। आज (11 नवंबर) से दोनों टीमें प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
लाल किले के पास कार में हुआ धमाका
दरअसल, दिल्ली में लाल किले के नजदीक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास यह धमाका हुआ। यहां एक i-20 कार काफी धीमी गति से चल रही थी। वह सिग्नल के पास आकर रुकी और उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके में 8 की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

