राजस्थान की लगातार तीसरी हार, अब डू आर डाई: दिल्ली ने 5 विकेट से हराया, राहुल और पोरेल की फिफ्टी; स्टार्क को 4 विकेट
Published: Updated:
2 min read

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 18 बॉल पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 62वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच रविवार (17 मई) को खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच को DC टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। राजस्थान टीम की यह लगातार तीसरी हार है। प्लेऑफ के लिए अब RR टीम को अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।
दिल्ली टीम 197/5, राहुल-पोरेल की फिफ्टी
मैच में राजस्थान टीम ने 194 रन का टारगेट सेट किया था, जिसके जवाब में दिल्ली टीम ने 5 विकेट गंवाकर 197 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने 42 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 1 चौका लगाया। अभिषेक पोरेल ने 31 बॉल पर 51 रन बनाए।
आखिर में कप्तान अक्षर पटेल ने 18 बॉल पर नाबाद 34 और आशुतोष शर्मा ने 5 बॉल पर नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
राजस्थान टीम 193/8, पराग-जुरेल की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान टीम ने 8 विकेट पर 193 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 40 बॉल पर 53 और कप्तान रियान पराग ने 26 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 21 बॉल पर 46 रन बनाए। इसमें 3 सिक्स और 5 चौके लगाए।
दिल्ली टीम के पेसर मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 सफलता हासिल की।
दोनों टीमें:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट सब: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा और अमन राव पेराला।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसंका और करुण नायर।

