ओवरऑल टी20 फॉर्मेट में कोहली से आगे वॉर्नर: पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने, क्रिस गेल अब भी टॉपर
Published:
3 min read

मैनचेस्टर में 71 रन की पारी के बाद डेविड वॉर्नर ( लेफ्ट ) अपनी टीम लंदन स्पिरिट को जिता नहीं सके। विराट कोहली ने अपना आखिरी टी20 मैच IPL 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था। ( फाइल )
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 51 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। इस पारी के बदौलत वॉर्नर विराट कोहली को पीछे छोड़ टी20 क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब विराट से सिर्फ दो रन आगे हैं।
वॉर्नर ने अब तक 419 मैचों में 36.80 के एवरेज से 13,545 रन बनाए हैं, जिनमें 8 सेंचुरी और 113 फिफ्टी शामिल हैं। वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
क्या बटलर भी कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं?
कोहली ने 414 मैचों में 13,543 रन बनाए, जिनमें 9 सेंचुरी और 105 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। हालांकि, विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट ले लिया वह केवल IPL ही खेलते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के जोस बटलर के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। बटलर ने 461 मैचों में 13,123 रन बनाए हैं, जिनमें 8 सेंचुरी और 93 फिफ्टी शामिल हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल — टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं, जिनमें 22 सेंचुरी और 88 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। साथ ही वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
कीरोन पोलार्ड — वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड 707 मैचों में 13,854 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड के नाम केवल एक सेंचुरी और 63 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
एलेक्स हेल्स — तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 503 मैचों में 13,814 रन बनाए हैं, जिनमें 7 सेंचुरी और 87 फिफ्टी शामिल हैं। एलेक्स सिक्स लगाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 566 सिक्स लगाए हैं।
शोएब मलिक — पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 557 मैचों में 13,571 रन बनाए हैं। मलिक के नाम 83 हाफ सेंचुरी हैं और उनका बेस्ट स्कोर 95 नॉट आउट है।
डेविड वॉर्नर — ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर ने 418 पारियों में 13,545 रन बनाए हैं। शोएब के रिकॉर्ड का पीछा छोड़ने के लिए वह केवल 26 रन दूर हैं। वॉर्नर अपना अगला मैच 4 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ अपना डोमेस्टिक मैच खेलेंगे।
लंदन स्पिरिट की 10 रन से हार
11 (सोमवार) अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने फिल सॉल्ट की कप्तानी में 163/6 रन बनाए, जिसमें जोस बटलर ने 46 रन की पारी खेली। टारगेट का पीछा करते हुए लंदन स्पिरिट के कप्तान केन विलियमसन 20 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। जेमी स्मिथ भी 13 रन पर लौट गए। डेविड वॉर्नर ने 51 गेंदों में 12 चौके और एक सिक्स की मदद से पारी संभाली, लेकिन रन रेट बढ़ता गया। ओवर की दूसरी गेंद पर जोश टंग ने उन्हें आउट किया। आखिर में जेमी ओवरटन ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए, पर टीम 153/6 तक पहुंची और 10 रन से हार गई। यह लंदन स्पिरिट की तीन मैचों में दूसरी हार थी।

