CWG में रोनाल्डो और डेविड बेकहम नाम के दो भारतीय: ग्लासगो में वायरल हुई जोड़ी; दोनों ने मेन्स टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लिया
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में Ronaldo और David Beckham नाम देखकर हर कोई चौंक गया। स्टार्ट लिस्ट में ये नाम दिखते ही फैन्स को लगा कि फुटबॉल के दो बड़े स्टार अब ट्रैक पर भी नजर आएंगे। लेकिन असली कहानी कुछ और ही निकली। दरअसल, ये दोनों भारत के बेहतरीन ट्रैक साइक्लिस्ट हैं, जो पिछले कई सालों से देश के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
नाम ने मचाई हलचल
भारत की ओर से रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम और डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो ने हिस्सा लिया। दोनों ने मैंस टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग इवेंट में भारत की तरफ से रिप्रेजेंट किया। जैसे ही उनके नाम सामने आए, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डेविड बेकहम से जोड़ना शुरू कर दिया।
असली पहचान जानकर लोग हुए हैरान
कुछ ही देर में साफ हो गया कि ये दोनों फुटबॉल खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारत के उभरते हुए ट्रैक साइक्लिस्ट हैं। इसके बाद उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और भारतीय साइक्लिंग को भी इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान मिली।

कौन हैं रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम?
मणिपुर के रहने वाले रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम भारत के सबसे तेज स्प्रिंट साइक्लिस्टों में गिने जाते हैं। उन्होंने एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। खास बात यह है कि उनका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर नहीं, बल्कि ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से मोटिवेट होकर रखा गया था।
डेविड बेकहम भी हैं भारत के स्टार साइक्लिस्ट
रोनाल्डो के साथ टीम में शामिल डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो भी भारत के बेहतरीन स्प्रिंट साइक्लिस्ट हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर कई खिताब जीते हैं और स्प्रिंट में रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपनी पहचान फुटबॉल नहीं, बल्कि साइक्लिंग ट्रैक पर बनाई है।

सातवें स्थान पर रही भारतीय टीम
रोनाल्डो और डेविड बेकहम की जोड़ी मेंस टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग राउंड में सातवें स्थान पर रही। हालांकि वे पदक की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सके, लेकिन उनके नाम और उनकी कहानी ने दुनिया भर में भारतीय साइक्लिंग की चर्चा जरूर करा दी।
ये भी पढ़ें: हॉकी टीम की केसरिया जर्सी पर प्रियंका गांधी को आपत्ति: कहा- यूनिफॉर्म बदलें या इतिहास, भारत की युवा पीढ़ी जवाब दे चुकी
शॉर्ट बॉल पर हर कोई आउट होता है: वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में अश्विन, कहा- रिकी पोंटिंग भी बाउंसर पर आउट हुए
क्या शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद?: इस रणजी सीजन में 37 विकेट लेकर भी नहीं मिली जगह, दावा- 15 पेसर्स के कोर ग्रुप में भी नहीं
CWG में उतरे रोनाल्डो और डेविड बेकहम: ग्लासगो में वायरल हुई जोड़ी; लोंगो ने समझा फुटबॉल स्टार निकले भारत के साइक्लिस्ट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कई खिलाड़ियों के स्पेशल मैसेज: कोहली बोले- भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया, रोहित ने कहा- आपका हार्ड वर्क याद रहेगा
AUS में टीम इंडिया 36 पर ऑलआउट: कोहली हटे तो रहाणे को कमान; ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराया- मिसाल बेमिसाल
India Vs Brazil फुटबॉल मैच: 3 अक्टूबर को कोलकाता में फ्रेंडली मैच की उम्मीद; यहां पेले भी खेल चुके

