कॉमनवेल्थ गेम्स: 7 दिन में भारत को 15 मेडल: देखिए मेडल टैली; 7वें दिन गावित ने गोल्ड, श्रीशंकर और बासिल ने सिल्वर दिलाया
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत के लिए शानदार शुरुआत रही। पैरा एथलीट दिलीप महादु गावित(Dilip Mahadu Gavit) ने मेन्स की T47 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। यह इस साल अब तक भारत का तीसरा गोल्ड रहा। इस रेस में भारत के मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता।
इससे पहले शर्मिला धनखड़ ने वुमन्स की पैरा शॉटपुट F57 स्पर्धा में गोल्ड जीता था। वहीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी 48 Kg वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार सिल्वर जीता
भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर (Murali Sreeshankar) ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही वह लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन्ग जंप का सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। मुरली गोल्ड से सिर्फ 6 सेंटीमीटर पीछे रह गए।
मेडल टैली में भारत की वापसी (Commonwealth Games Medal Tally)
7वें दिन के बाद भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम फिर से 8वें स्थान पर पहुंच गई। इससे पहले भारत नौवें नंबर पर खिसक गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया 47 गोल्ड और कुल 103 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।
देखिए किसने किस इवेंट में मेडल जीते...
गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 48 kg)
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
दिलीप महादु गावित – पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
सिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंह – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 60 kg)
मुथुपंडी राजा – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 65 kg)
ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 53 kg)
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (मेन्स हाई जम्प)
अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 79 kg)
हरजिंदर कौर– वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 69 kg)
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (मेन्स 10,000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर -लॉन्ग जंप
मोहम्मद बासिल -पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
यह भी पढ़े: झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया: पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 Kg उठाकर ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी ने की तारीफ

ब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (मेन्स हैवीवेट)
बिंदिया रानी देवी – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 58 kg)
शिल्पा शाइला – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
यह भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स: 6 दिन में भारत को 12 मेडल: देखिए मेडल टैली; छठवें दिन गुलवीर और हरजिंदर ने दिलाया सिल्वर

