पूरी CSK टीम पर मैच फीस का 25% फाइन: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख जुर्माना, इम्पैक्ट प्लेयर को 6 लाख रुपए भरने होंगे
Published:
2 min read

CSK टीम के लिए यह डू आर डाई का मुकाबला था। यह टीम मैच हारने के बाद 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही। साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद खराब अंदाज में खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में टीम को 89 रन से हार मिली। इस हार के साथ CSK का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं, जब IPL गवर्निंग काउंसिल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा दिया।
पूरी टीम पर फाइन लगा
दरअसल, CSK टीम मैच के दौरान तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। यानी टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई। IPL नियमों के मुताबिक यह सीजन में CSK की दूसरी गलती थी। इसी वजह से कप्तान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया। वहीं टीम के बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी 6 लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। IPL की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह CSK का इस सीजन में दूसरा स्लो ओवर रेट मामला था। इससे पहले भी एक टीम पर इस मामले में एक्शन हो चुका है। नियमों के मुताबिक दूसरी बार गलती होने पर कप्तान और खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लिया जाता है।
मैच की समरी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 229 रन बनाए। ओपनर साई सुदर्शन ने 53 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 सिक्स और 7 चौके लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने 37 बॉल पर 64 रन बनाए।जोस बटलर ने 27 बॉल पर 57 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 सिक्स और 5 चौके लगाए। चेन्नई टीम के लिए मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कम्बोज ने 1-1 विकेट लिया।जवाब में चेन्नई की टीम ने 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हुई और मैच गंवा दिया। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 17 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। इसमें 4 सिक्स और 4 चौके लगाए। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए।

