CM विजय के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर वायरल: IPL प्लेयर अंशुल के हूबहू, CSK ने दोनों की मुलाकात करवाई
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के एक सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वे शपथ ग्रहण के दौरान विजय के साथ नजर आए थे। तभी से उनकी फोटो-वीडियो वायरल हो रहे। यूजर्स ने नोटिस किया कि यह ऑफिसर IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पेसर अंशुल कंबोज की तरह हूबहू दिखते हैं।
इसके बाद CSK फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (12 मई) को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर को स्टेडियम में बुलाया। साथ ही अंशुल से मुलाकात करवाई। टीम ने इसका एक वीडियो शेयर किया है।
ये तस्वीर देखें

अश्विन का कमेंट
इतना ही नहीं पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस वायरल फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- ड्यूटी जरूरी है। CSK Vs LSG जैसे बड़े मैच के दिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया। जल्दी कैब पकड़ो और चेपॉक पहुंचो अंशुल कंबोज।
डुप्लीकेट ‘अंशुल’ से कंबोज मिले
वीडियो में अंशुल पहले ऑफिसर की वायरल तस्वीर देखते हैं। फिर रिएक्शन देते हैं। अंशुल ने कहा- लगभग सभी लोगों ने मुझे यह फोटो इंस्टाग्राम पर भेजी। सब पूछ रहे थे कि वहां क्या कर रहे थे? थोड़ा बहुत तो मेरी तरह दिख रहा है।
ये वीडियो देखें
पर्पल कैप की रेस में अंशुल
अंशुल कंबोज ने IPL 2026 में अब तक 11 मैच खेले, जिसमें 19.21 की एवरेज से 19 विकेट लिए हैं। उनसे आगे भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा हैं। दोनों ही पेसर्स ने अब तक 21-21 विकेट लिए हैं। ऐसे में अंशुल कंबोज के पास दोनों बॉलर्स को पीछे छोड़ने का मौका है। CSK का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाला है।


