2026 मेरा आखिरी FIFA वर्ल्ड कप होगा: रोनाल्डो ने कहा- रिटायरमेंट का सही समय, तब 41 साल का हो जाऊंगा
Published:
2 min read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब और इंटरनेशनल मैच मिलाकर। अब तक 950 से ज्यादा गोल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. CR7 नाम से महाशुर फुटबॉल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि FIFA World Cup 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।
2 साल में रिटायर
रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में कहा- 2026 का वर्ल्ड कप मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मैं तब 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है, यही सही समय होगा। सच कहूं तो जल्द ही मैं फुटबॉल को अलविदा कह सकता हूं।रोनाल्डो आगे कहा- वर्ल्ड कप ही एक ऐसी ट्रॉफी है जो मेरे पास नहीं है। इसके अलावा मुझे किसी ट्रॉफी की जरूरत भी नहीं है। खुद को साबित करने के लिए मुझे अब किसी ट्रॉफी की जरूरत भी नहीं है। 6 या 7 मैच जीतने से कुछ नहीं होता।
![]()
फुटबॉल के बाद यह प्लान
रोनाल्डो ने आखिर में कहा - जब मैं रिटायर हो जाउंगा तो परिवार, बिजनेस और नई स्किल सीखने पर ध्यान दूंगा। YouTube, UFC फाइट्स और फिटनेस में अपना मन लगाउंगा।

रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप नहीं जीता
रोनाल्डो अब तक 5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में वो टीम का हिस्सा थे। अगर वे 2026 में खेलते हैं तो यह उनका छठवां वर्ल्ड कप होगा। 2006 में वर्ल्ड कप जीतने के बहुत करीब थे, लेकिन फ्रांस ने सेमीफाइनल में पुर्तगाल को हरा दिया था।
रोनाल्डो इस समय सऊदी अरब के क्लब Al Nassr के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसी बड़ी टीमों के लिए खेला है। रोनाल्डो के क्लब और इंटरनेशनल मैच मिलाकर अब तक 950 से गोल हैं।

