वर्ल्ड कप नहीं जीता तो क्या हुआ: रोनाल्डो बोले- मैंने पुर्तगाल को 3 बड़े खिताब जिताए, यही मेरी पहचान
Published:
2 min read

स्पेन से हार के बाद डलास स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते क्रिस्टियानो रोनाल्डो। इस हार के साथ पुर्तगाल का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 2026 फीफा वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया है। राउंड ऑफ-16 में स्पेन के खिलाफ 1-0 की हार के साथ रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी हमेशा के लिए अधूरा रह गया। यह उनके करियर का छठा और आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था। हार के बाद रोनाल्डो काफी भावुक नजर आए, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उनके पूरे करियर का फैसला सिर्फ इस बात से नहीं होना चाहिए कि उन्होंने वर्ल्ड कप जीता या नहीं।
रोनाल्डो का इमोशनल बयान
रोनाल्डो ने कहा कि लोग सिर्फ वर्ल्ड कप को देखकर उनके करियर का आंकलन न करें। उन्होंने याद दिलाया कि जब उन्होंने पुर्तगाल के लिए खेलना शुरू किया था, तब टीम ने कभी कोई बड़ा इंटरनेशनल खिताब नहीं जीता था। उन्होंने कहा, 'मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कभी कोई ट्रॉफी नहीं जीती थी। मैंने इस टीम के साथ तीन बड़े खिताब जीते हैं। उनका इशारा UEFA Euro 2016 और UEFA Nations League के 2019 और 2025 के खिताबों की ओर था।'
रोनाल्डो 41 साल के है
41 साल के रोनाल्डो का मानना है कि ये उपलब्धियां किसी भी वर्ल्ड कप से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनकी पीढ़ी ने पुर्तगाल को दुनिया की मजबूत फुटबॉल टीमों में शामिल कर दिया। उनके मुताबिक, अगर आज पुर्तगाल हर बड़े टूर्नामेंट में खिताब का दावेदार माना जाता है, तो इसमें उनकी टीम की कई सालों की मेहनत का बड़ा योगदान है।
रोनाल्डो ने अपने साथ खेलने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और करोड़ों फैंस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पूरे दिल से अपने देश के लिए खेला और कभी भी मैदान पर मेहनत करने से पीछे नहीं हटे।

स्पेन से मिली हार के बाद रोनाल्डो काफी भावुक दिखाई दिए। मैच खत्म होने के बाद उनकी आंखों में आंसू भी थे, क्योंकि उन्हें पता था कि अब वर्ल्ड कप जीतने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हालांकि उन्होंने हार के बावजूद अपने लंबे इंटरनेशनल करियर पर गर्व जताया और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने देश के लिए यादगार सफर तय किया।

