पुर्तगाल को कांगो ने ड्रॉ पर रोका: रोनाल्डो नहीं चले, बड़े टूर्नामेंट्स में 10 मुकाबलों से गोल नहीं किया; मेसी और एम्बाप्पे बैक टू बैक स्कोर कर रहे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल को डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके और टीम को जीत भी नहीं दिला पाए। रोनाल्डो का गोल का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। वह अब पुर्तगाल के लिए FIFA वर्ल्ड कप और यूरो जैसे बड़े टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच से गोल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 शॉट लगाए, जिनमें 11 टारगेट पर रहे, लेकिन एक भी गोल नहीं आया।
रोनाल्डो की जगह पर सवाल
डीआर कांगो के खिलाफ मैच में रोनाल्डो की मूवमेंट पहले जैसी नहीं दिखी। इसके बाद पुर्तगाल की प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप में उनका सफर अभी जारी है।
सबसे उम्रदराज आउटफील्ड प्लेयर बने
रोनाल्डो वर्ल्ड कप मैच शुरू करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड प्लेयर बने। उन्होंने इटली के पाओलो मालदिनी के 23 वर्ल्ड कप मैच खेलने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

मेसी ने लगाई हैट्रिक
उधर, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया। लियोनेल मेसी ने हैट्रिक लगाई और वर्ल्ड कप मैच में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बने। उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के वर्ल्ड कप गोल रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
एमबाप्पे के 14 गोल
फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया। कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने 2 गोल किए। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में उनके गोल की संख्या 14 हो गई। वह इस मामले में मेसी और पेले से आगे निकल गए।

