विजय शंकर IPL से रिटायर: भावुक पोस्ट में लिखा- मैंने बहुत नफरत और निगेटिविटी झेली; इंडिया के लिए 12 वनडे और 9 टी20 खेले
Published: Updated:
2 min read

विजय शंकर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है कि उन्होंने कॅरियर में काफी नफरत और निगेटिविटी झेली है। विजय ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और 9 टी20 भी खेले हैं।
हालांकि 35 साल के विजय ने अपनी पोस्ट में इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का जिक्र नहीं किया। उन्होंने क्लियर लिखा है कि वे घरेलू क्रिकेट और IPL को अलविदा कह रहे हैं। विजय ने कहा कि वे नए मौकों की तलाश में क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वे तमिलनाडु और त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके।
2019 वनडे वर्ल्ड कप भी खेला
इससे विजय क्या हिंट दे रहे हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हो सकता है कि वे विदेशी लीग या किसी दूसरे देश से क्रिकेट खेलने का मन बना रहे हों। हालांकि यह सबकुछ अभी क्लियर नहीं है। विजय ने भारतीय टीम के लिए 2019 वनडे वर्ल्ड कप भी खेला था।
9 साल लगातार IPL खेले
विजय ने 2014 में पहली बार IPL खेला था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस सीजन में सिर्फ डेब्यू मैच खेला था। इसके बाद उन्हें दूसरा IPL खेलने का मौका 2017 सीजन में हैदराबाद टीम की ओर से मिला। इसके बाद से विजय ने लगातार 9 साल IPL खेला।
उन्होंने अपने IPL करियर में चेन्नई और हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के लिए भी क्रिकेट खेली। आखिरी सीजन 2025 रहा, जो चेन्नई के लिए खेला था। विजय ने 78 IPL मैच खेले, जिसमें 1233 रन बनाए और 9 विकेट लिए।

