50 ओवर का मैच 5 बॉल में जीता: कनाडा ने अर्जेंटीना को हराकर 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Published:
2 min read

कनाडा की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वनडे मैच में अर्जेंटीना को 23 रन पर ऑल आउट किया। फिर कनाडा ने 5 बॉल में मैच जीत लिया। (x/@canadiancricket)
10 अगस्त को कनाडा अंडर-19 टीम ने अर्जेंटीना अंडर-19 टीम को महज 5 बाॅल में हरा दिया। यह मुकाबला ICC U19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2025 के तहत अमेरिका के जॉर्जिया में खेला गया। अर्जेंटीना की पूरी टीम सिर्फ 23 रन पर सिमट गई। कनाडा ने टारगेट सिर्फ 5 गेंदों में हासिल कर लिया।
अर्जेंटीना ने टॉस जीता
अर्जेंटीना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, दाव सही साबित नहीं हुआ। 19.4 ओवर में 23 रन पर ऑल आउट हो गई। इस में भी 7 रन एक्स्ट्रा थे। 7 बैटर बिना खाता खोले आउट हो गए।
कनाडा के बॉलर जगमदीप ने 5 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए इसमें 3 मेडन शामिल है।
21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
कनाडा ने यह टारगेट बिना कोई विकेट गंवाए 5 बॉल में हासिल कर लिया। ओपनर धर्म पटेल ने पहली बॉल पर 1 रन लिया ।
कप्तान युवराज समरा ने 4 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के लगा दिए। बॉलर फ्रांज ने इस ओवर में 3 वाइड भी डालीं। कनाडा ने यह मैच 49.1 ओवर और 10 विकेट रहते जीत लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड U19 ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 2004 में स्कॉटलैंड खिलाफ 22 रन का टारगेट 3.5 ओवर में पूरा किया था।
U19 वर्ल्ड कप 2026 में
इस जीत के साथ कनाडा का कॉन्फिडेंस बेहतर हो गया। इस टूर्नामेंट में कनाडा, स्कॉटलैंड, बरमूनडा और अर्जेंटीना हिस्सा ले रही हैं। हर टीम को 2-2 मैच खेलने हैं। टॉपर टीम 2026 के U19 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करेगी। यह टूर्नामेंट नामीबिया और जिम्बाब्वे में जनवरी-फरवरी के बीच होगा। इसमें 16 टीम हिस्सा लेंगी

