फुटबॉल मैच में हिंसक झड़प: दर्शक डंडे-कुर्सियां लेकर मैदान पर आए, पुलिस ने आंसू गैस से कंट्रोल किया; VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

यह घटना मैच में पहले हाफ के 33वें मिनट के दौरान हुआ, जब दोनों टीम का स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। (फोटो ग्रेब)
स्पोर्ट्स डेस्क. कोलंबियन चैम्पियनशिप के एक मैच में दर्शकों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। फैन्स डंडे और कुर्सियां लेकर मैदान पर उतर आए और एकदूसरे को मारने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाए।
दरअसल, कोलंबियन चैम्पियनशिप में Independiente Santa Fe और America de Cali टीम के बीच मैच बोगोटा के एल कैम्पिन स्टेडियम में खेला जा रहा था। मैच शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद ही यह हिसंक झड़प हो गई, जिस वजह से मैच को रोकना पड़ा। करीब एक घंटे बाद स्थिति कंट्रोल होने पर मैच शुरू हुआ, जो बगैर गोल के ड्रॉ रहा।
आंसू गैस और लाठीचार्ज से स्थिति कंट्रोल
यह सारा वाकया मैच में पहले हाफ के 33वें मिनट के दौरान हुआ, जब दोनों टीम का स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। इसी दौरान स्टैंड में दर्शकों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। घटना के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित लॉकर रूम में ले जाया गया।
दर्शकों ने मैदान पर उतरकर एकदूसरे को डंडे और कुर्सियों से मारना शुरू कर दिया था। वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ दर्शक तो हाथ और पैर से भी लड़ रहे थे। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज से स्थिति को कंट्रोल किया। इसके बाद मैच दोबारा कराया गया।
गोलकीपर जीन के सिर पर किक मारी
घटना के बाद America de Cali टीम के गोलकीपर Jean Fernandes ने दावा किया कि उन्हें एक फैन ने सिर में लात मारी थी। जब वे जमीन पर लेटकर मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे थे, उसी दौरान व्यक्ति ने किक मारी थी।
इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया। साथ ही उन्होंने हमले के बाद मैच पूरा कराने के फैसले की भी आलोचना की। रिपोर्ट्स की मानें तो स्थानीय अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोनों फुटबॉल क्लब पर भी कार्रवाई हो सकती है।

