CM विजय को स्पेशल गिफ्ट: MRF ने कोहली का साइन किया बैट दिया; देखें तस्वीरें..
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. तमिलनाडु के CM-एक्टर जोसेफ विजय को MRF टायर्स की टीम ने विराट कोहली की साइन की हुई बैट गिफ्ट की है। विजय से CM ऑफिस में मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें तमिलनाडु CM के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की गईं। इन तस्वीरों में विजय हाथ में बैट पकड़े नजर आ रहे हैं।

कब हुई मुलाकात
शुक्रवार (22 मई) को MRF की टीम विजय से मुलाकात के लिए पहुंची थी। इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। इसमें विजय MRF के ऑफिशियल्स के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वक्त MRF के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के. एम. मम्मेन, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मम्मेन और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल मम्मेन मौजूद थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक के दौरान तमिलनाडु में MRF कंपनी सेटल करने पर चर्चा की गई।
विजय ने बैट के साथ पोज दिया
विराट कोहली के साइन वाले बैट के साथ विजय ने पोज दिया। इस मौके पर विजय ने ब्लैक सूट के साथ व्हाइट ओपन-कॉलर शर्ट पहनी थी।

विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी नई पार्टी TVK के साथ उतरे थे। इसके नतीजे 4 मई को आए। तमिलनाडु के 234 में से 108 सीटें जीतकर विजय ने सफलता हासिल की। लेकिन, फिर भी यह बहुमत के आंकड़े से कम था। इसके बाद कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन बना कर विजय ने तमिलनाडु के CM पद की शपथ ली।

