क्रिस वोक्स का रिटायरमेंट: 15 साल इंग्लैंड को रिप्रेजेंट किया; इंडिया के खिलाफ टूटे हाथ से खेला था अपना आखिरी मैच
Published: Updated:
2 min read

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 36 साल के इस इंग्लिश प्लेयर ने करीब 15 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 36 साल के इस इंग्लिश प्लेयर ने करीब 15 साल इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान इंग्लैंड ने दो वर्ल्ड कप जीते और वोक्स विनिंग टीम के मेंबर रहे। वोक्स को क्रिकेट वर्ल्ड में जादूगर और अच्छे इंसान के तौर पर जाना जाता है।
इंजरी के चलते बाहर
वोक्स इस साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कंधे की इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि वो नवम्बर में होने वाली एशेज सीरीज में वापसी करेंगे। हालांकि इंजरी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस महीने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रिन्यू नहीं किया। इसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया।
)
बचपन का सपना
वोक्स ने कहा- मैं बचपन से इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना देखता था। ये सपना पूरा हुआ। थ्री लॉयन वाली इंग्लैंड की जर्सी पहनना और अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरना गर्व की बात रही। वोक्स ने आगे कहा- अपने परिवार, खासकर पत्नी एमी और बेटियों का शुक्रिया अदा करता हूं। उनके बिना यह अचीवमेंट पूरा नहीं हो सकता था।
वारविकशायर से खेल सकते हैं
वोक्स अभी घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे और वारविकशायर से कॉन्ट्रैक्ट के लिए उनकी बातचीत जारी है। उन्होंने कंधे की सर्जरी नहीं कराई है।

होम कंडीशन में ब्रॉड-एंडरसन से बेहतर
टेस्ट क्रिकेट में वोक्स ने होम ग्राउंड पर 148 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 23.47 रहा। ये जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गजों से भी बेहतर है। उनका स्ट्राइक रेट (47) इंग्लैंड के लीजेंडरी पेसर्स फ्रेड ट्रूमैन और बॉब विलिस के बाद सबसे अच्छा रहा।
वोक्स का रिकॉर्ड
वोक्स ने 62 टेस्ट में 192 और 122 ODI में 173 विकेट लिए। 31 T20I में 33 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। लॉर्ड्स के तीनों ऑनर बोर्ड पर उनके नाम शतक, पांच विकेट और मैच में 10 विकेट का रिकॉर्ड भी दर्ज है।वोक्स ने 62 टेस्ट में 2034 और122 ODI में 1524 रन बनाये है।

