पंजाब किंग्स ने अच्छा सलूक नहीं किया: गेल बोले- एक बार तो डिप्रेशन महसूस हुआ; कुंबले के सामने रोने लगे थे
Published:
2 min read

क्रिस गेल ने IPL में 142 मैच में 4965 रन और 18 फिफ्टी 6 सेंचुरी बनाई हैं।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले वेस्ट इंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल ने अपनी टीम पंजाब किंग्स को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। गेल कहते हैं कि इस फ्रेंचाइजी ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। वो यहां तक कहते हैं कि इसी वजह से वो डिप्रेशन में आने लगे थे। गेल कहते हैं कि एक बार तो वो अनिल कुंबले के सामने इन चीजों से दुखी होकर रो पड़े थे।
इज्जत नहीं मिली
एक पॉडकास्ट में गेल ने इन कड़वी बातों का जिक्र किया। कहा- जब मैं पंजाब किंग्स की टीम में था, तब मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। एक मैच तो खिलाया भी नहीं गया। इसके बाद लगा जैसे इस टीम में उनकी इज्जत नहीं हो रही है। एक बार तो डिप्रेशन जैसा महसूस होने लगा।गेल ने यहां तक बताया कि इन घटनाओं से वो इतने परेशान हो गए थे कि एक बार अनिल कुंबले से बात करते वक्त रोने लगे।
नए प्लेयर जैसा ट्रीट किया गया
गेल कहते हैं- IPL में मैंने बहुत अच्छे मैच खेले हैं। कई साल इस लीग में परफॉर्म किया, लेकिन जब वह पंजाब किंग्स था तो ऐसा महसूस हुआ, जैसे मैं कोई जूनियर प्लेयर हूं। वो सम्मान नहीं मिला, जैसा सीनियर प्लेयर को मिलना चाहिए। मुझे यंग प्लेयर की तरह ट्रीट किया गया।
डिप्रेशन में चला जाऊंगा
गेल आगे कहते हैं- पंजाब की टीम में मेरे साथ सही व्यवहार नहीं हुआ। मुझे लगा कि मेरी कोई इज्जत नहीं हो रही। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं डिप्रेशन में चला जाऊंगा। मैं बहुत दुखी था।

फोन पर रोने लगा
गेल के मुताबिक- मैंने इस बारे में अनिल कुंबले से फोन पर बात की थी। मैंने उन्हें बताया कि मेरे साथ गलत सलूक हो रहा है। यह बात बताते वक्त मैं रोने लगा।
केएल राहुल ने काॅल किया
गेल ने आगे कहा- एक दिन केएल राहुल ने मुझे काॅल किया। उन्होंने कहा कि अगले मैच में तुम्हें जगह मिलेगी। हालांकि, मैंने वापस आने से मना कर दिया। मैने केएल को अगले मैच के लिए बेस्ट ऑफ लक बोला और खेलने से इनकार कर दिया।
गेल IPL का रिकॉर्ड
गेल ने IPL में पंजाब के खिलाफ 16 मैच में 797 रन बनाए है। इसमें 1 सेंचुरी और 11 फिफ्टी शामिल है। गेल ने IPL में 142 मैच में 4965 रन और 18 फिफ्टी 6 सेंचुरी बनाई हैं।

