10 हजार का चेक और 4 हजार रु/लीटर पानी: विजय हजारे में कोहली की सेंचुरी से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच चर्चा में
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही चर्चा उनके 'प्लेयर ऑफ द मैच' इनाम को लेकर भी हो रही है। वजह है 10,000 रुपये का वह चेक, जिसे लोग विराट के महंगे मिनरल वाटर से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला मजाक और बहस का विषय बन गया है।
कोहली ने 2 मैच में 208 रन बनाए
कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। 15 साल बाद इस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी करते हुए विराट ने पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद गुजरात के खिलाफ मुश्किल हालात में 77 रन बनाकर दिल्ली को 7 विकेट से जीत दिलाई।

सोशल मीडिया पर चेक का फोटो वायरल
गुजरात के खिलाफ इस मैच में विराट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद उन्हें 10,000 रुपये का चेक दिया गया। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की नजर इनाम की रकम पर टिक गई। देखते ही देखते यह चेक वायरल हो गया।
विराट का पानी फ्रांस से आता हैं
दरअसल कोहली अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासकर उनके पीने के पानी को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक- विराट आम पानी नहीं पीते, बल्कि फ्रांस से आने वाला 'एवियन' मिनरल वाटर पीते हैं। यह पानी फ्रेंच आल्प्स से आता है और इसकी कीमत करीब 3,000 से 4,000 रुपये प्रति लीटर बताई जाती है।
यही वजह है कि लोग मजाक में कहने लगे कि विजय हजारे ट्रॉफी का प्लेयर ऑफ द मैच इनाम विराट के मिनरल वाटर के बिल के बराबर भी नहीं है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि 10 हजार रुपये में विराट सिर्फ 2–3 लीटर पानी ही खरीद पाएंगे। किसी ने इसे 'वॉटर मनी अवॉर्ड' कहा तो किसी ने लिखा, इतने में तो मैच के दौरान पीया गया पानी भी कवर नहीं होगा।
विराट क्रिकेट का सम्मान करते है
इस मजाक के पीछे एक सच्चाई भी है। कोहली भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं और उनके लिए 10 हजार रुपये की रकम वाकई बहुत छोटी है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में मिलने वाला इनाम यही दर्शाता है कि यहां खिलाड़ी पैसे के लिए नहीं, बल्कि खेल और सम्मान के लिए उतरते हैं।यह चेक लेने बाद वह बेहद खुश थे। उनके लिए क्रिकेट जरुरी है।

