केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका: वोजिन्या ने 7 सेव किए, सऊदी अरब ने उरुग्वे से 1 अंक छीना; कैसा रहा FIFA WC का पांचवां दिन
Published: Updated:
2 min read

केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्या ने 7 सेव किए। फोटो सोर्स-फीफा (FIFA)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर सोमवार (15 जून) को देखने को मिला। दुनिया की 67वीं रैंकिंग वाली केप वर्डे ने स्पेन को 0-0 से ड्रॉ पर रोक दिया। अटलांटा में खेले गए मुकाबले में स्पेन कई मौके बनाने के बावजूद गोल नहीं कर सकी। वहीं सऊदी अरब ने उरुग्वे के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर एक पॉइंट हासिल किया।
40 साल के गोलकीपर वोजिन्या बने हीरो
मैच में स्पेन ने पूरा दबदबा बनाए रखा। टीम ने 74% बॉल पजेशन रखा और 27 शॉट लगाए लेकिन वह गोल नहीं कर सकी। केप वर्डे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्या ने 7 सेव किए। टीम को हार से बचाया। फर्स्ट हाफ में फेरान टोरेस का शॉट क्रॉसबार से टकराया। इसके बाद मिकेल ओयारजाबाल का हेडर भी वोजिन्या ने रोक दिया। सेकेंड हाफ में भी स्पेन लगातार अटैक करती रही। केप वर्डे का डिफेंस मजबूती से खड़ा रहा।
यामाल भी नहीं बदल सके मैच
71वें मिनट में लामिन यामाल मैदान पर आए। उनके आने से स्पेन के अटैक में तेजी आई। टीम गोल नहीं कर सकी। 88वें मिनट में ओयारजाबाल के शॉट को डिफेंडर पिको लोप्स ने गोल लाइन से क्लियर कर दिया। इंजरी टाइम में डाइनी बोर्गेस के हेडर पर केप वर्डे जीत के करीब पहुंच गया था। स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने सेव कर मैच ड्रॉ करा दिया।

सऊदी अरब ने उरुग्वे को रोका
मियामी में खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब और उरुग्वे का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। सऊदी अरब ने कॉर्नर से मिले मौके का फायदा उठाया। हसन अल तंबाक्ती के हेडर पर गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा बॉल नहीं संभाल सके। रिबाउंड पर अब्दुलेलाह अल अमरी ने गोल कर टीम को 1-0 की लीड दिलाई। उरुग्वे ने 29 शॉट लगाए और 11 शॉट टारगेट पर रहे। सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने 10 सेव कर टीम को हार से बचा लिया।
ईरान और न्यूजीलैंड भी ड्रॉ
ग्रुप-G में मिस्र ने बेल्जियम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। वहीं ईरान और न्यूजीलैंड का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। 19वें मिनट में इमाम आशूर ने बेल्जियम की गलती का फायदा उठाकर गोल किया।

