FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट में कनाडा की पहली जीत: 90 मिनट तक गोल नहीं हुआ, स्टॉपेज टाइम में आया विनिंग शॉट; कैसा रहा मैच का रोमांच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली। कनाडा ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का कोई नॉकआउट मैच जीता।
लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली। 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। मैच 0-0 की बराबरी पर था। स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में कनाडा को सफलता मिली। एलिस्टेयर जॉनस्टन ने डी के बाहर से गोल कर कनाडा को 1-0 से जीत दिला दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कनाडा अब टॉप-16
कनाडा का अगला मैच 4 जुलाई को होगा। इस मैच में उसका सामना नीदरलैंड और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस ने 75वें मिनट में चोट से वापसी की। मैदान पर आते ही उन्होंने प्रॉमिस डेविड के लिए अच्छा मौका बनाया। वह गोल में नहीं बदल सका।

ह्यूगो ब्रूस ने रिकॉर्ड बनाया
साउथ अफ्रीका ने पूरे मैच में मजबूत डिफेंस दिखाया। टीम ने आखिरी मिनटों तक कनाडा को रोके रखा। गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने 5 सेव किए। इंजरी टाइम में टीम को हार से नहीं बचा सके। साउथ अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस ने भी स्पेशल रिकॉर्ड बनाया। 74 साल और 79 दिन की उम्र में वह FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए।

