मैंने नहीं बुलाया आप को: : मीडिया पर नाराज हुए जसप्रीत बुमराह, VIDEO वायरल
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया दौरे लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. जसप्रीत बुमराह आमतौर पर कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर वो पैपाराजी पर गुस्सा हो गए।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्हें पैपाराजी ने घेर लिया। इससे वो नाखुश नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैंने नहीं बुलाया
बुमराह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें मीडिया ने घेर लिया। इस पर बुमराह ने नाराजगी जताते हुए कहा- मैंने बुलाया ही नहीं। तुम किसी और सेलिब्रिटी के लिए आए हो वो आ रहे होंगे।
बुमराह ने कहा मुझे गाड़ी पर जाने दो
फोटोग्राफर्स लगातार उनसे फोटो देने के लिए बोलते रहे, हालांकि बुमराह ने मना कर दिया। मीडिया में से किसी ने उनसे कहा- बुमराह भाई आप तो हमें दीपावली के बोनस में मिल गए। इस पर भी बुमराह शांत नहीं हुए और कहा-अरे भाई मेरी गाड़ी के पास जाने दो मुझे।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए आराम
ऑस्ट्रेलिया दौरे लिए बुमराह को आराम दिया गया है। वनडे में जस्सी की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

पिछले दिनों DRS विवाद
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज 2-0 जीत हासिल की दिल्ली वाले मैच में बुमराह ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने विंडीज के बैटर जॉन कैंपबेल को नॉट आउट दे दिया। जब फैसला थर्ड अंपायर या DRS के पास गया, तब भी बैटर बच गया। बुमराह को लगा कि यह गलत डिसीजन है। उन्होंने अंपायर से खुलकर कहा- आप जानते हो वो आउट था, पर तकनीक साबित नहीं कर सकी। यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड भी हो गई थी।

