मैक्कुलम को इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच पद से हटाया: ODI-T20I में कोचिंग करते रहेंगे; हाल ही में बेन स्टोक्स रिटायर हुए
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट जगत में बैजबॉल ऐरा खत्म हो गया है। इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटा दिया गया है। हाल ही में इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे बेन स्टोक्स ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। इन दोनों की जोड़ी को ही बैजबॉल ऐरा कहा जाता रहा है। मैक्कुलम और स्टोक्स के रहते इंग्लैंड टीम ने टेस्ट में आक्रामक अंदाज में बैटिंग करना शुरू किया था।
ब्रैंडन मैक्कुलम को प्यार से "बैज" (Baz) कहा जाता है। इसी के चलते टेस्ट में इंग्लैंड टीम के इस आक्रामक खेल की शैली को बैजबॉल नाम दिया गया। बॉल शब्द क्रिकेट की बॉल से जोड़ा गया। जबकि बैज मैक्कुलम का निकनेम रहा है।
आखिरी सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ हारे
हाल ही में इंग्लैंड टीम ने घरेलू 5 टी20 की सीरीज में भारतीय टीम को 4-0 से हराया है। आखिरी मैच शनिवार (11 जुलाई) को ही हुआ है। इसके ठीक अगले दिन मैक्कुलम के हटने का फैसला आया है। हालांकि वे व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) में कोच बने रहेंगे।
मैक्कुलम के कोच रहते इंग्लैंड टीम ने आखिरी टेस्ट सीरीज अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। यह सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती थी। इसी सीरीज के आखिरी मैच के दौरान ही स्टोक्स ने भी संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अभी नए कोच का ऐलान नहीं किया है।
मैक्कुलम का कार्यकाल
ECB ने 2022 में मैक्कुलम को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया था। इसी के साथ स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड के खेलने के तरीके को बैजबॉल कहा गया। दोनों को कार्यकाल में इंग्लैंड टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के करीब भी नहीं पहुंची।
ऑस्ट्रेलिया और भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज गंवाई। इन टीमों के खिलाफ घरेलू सीरीज भी नहीं जीत सके।
2024 में मैक्कुलम को वनडे और टी20 टीम का हेड कोच बनाया गया। इसके बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फ्लॉप रही। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं जीत सकी। उसे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ हार मिली थी।

