ब्राजील का 92 साल का रिकॉर्ड बरकरार: 1934 के बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहला मैच नहीं हारी; इस बार मोरक्को से मुकाबला ड्रॉ
Published: Updated:
1 min read

ब्राजील ने वर्ल्ड कप में अपने ओपनिंग मैच का रिकॉर्ड बरकरार रखा। टीम 1934 के बाद से वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं हारी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-C मैच में ब्राजील और मोरक्को के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में मोरक्को ने पहले लीड ली। बाद में विनीसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने कमबैक किया।
मोरक्को ने पहले गोल किया
मोरक्को ने मैच की शुरुआत से ही अटैकिंग गेम दिखाया। 21वें मिनट में ब्राहिम डियाज के पास पर इस्माइल सैबारी ने गोल कर टीम को 1-0 की लीड दिला दी। गोल खाने के बाद ब्राजील ने कमबैक किया। 32वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 10वां गोल रहा।

1934 के बाद नहीं हारा ओपनिंग मैच
ब्राजील ने वर्ल्ड कप में अपने ओपनिंग मैच का रिकॉर्ड बरकरार रखा। टीम 1934 के बाद से वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं हारी है। इस दौरान उसने 17 मैच जीते हैं। ब्राजील इस वर्ल्ड कप में 2002 के बाद पहला टाइटल जीतने के इरादे से उतरा है। हालांकि, नेमार इंजरी के कारण इस मैच में नहीं खेल सके।

