इंडिया से मैच से पहले ब्राजील का लेटर: 13 पॉइंट्स में पिच, सिक्योरिटी और इमरजेंसी प्लान में बदलाव की बात; 3 अक्टूबर को फ्रेंडली मैच
Published: Updated:
3 min read

इंडिया Vs ब्राजील फुटबॉल मैच के लिए विनीसियस जूनियर और एंड्रिक कोलकाता पहुंचे।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और ब्राजील के बीच शनिवार (3 अक्टूबर) को कोलकाता में इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला जाएगा। मैच सॉल्ट लेक स्टेडियम (Salt Lake Stadium) में होगा। मैच से पहले ब्राजील के डेलिगेशन ने स्टेडियम का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने आयोजकों को 13 पॉइंट्स का एक लेटर भेजा। इसमें पिच, सिक्योरिटी और इमरजेंसी प्लान को लेकर कुछ बदलाव करने की बात कही गई।
पिच को लेकर चिंता थी
ब्राजील के डेलिगेशन ने सबसे पहले पिच को लेकर चिंता जताई थी। टीम चाहती थी कि पिच प्लेयर्स के लिए सुरक्षित हो। इसके बाद करीब 1 महीने तक पिच पर काम किया गया। ब्राजील के टर्फ एक्सपर्ट इवान नासिमेंटो (Ivan Nascimento) की निगरानी में पिच की रेस्टोरेशन की गई।

ब्राजील ने इन बातों पर बदलाव करने को कहा था -
- पिच प्लेयर्स के लिए सुरक्षित हो और उसमें सुधार किया जाए।
- मैच की तैयारियों के लिए एक अलग टीम बनाई जाए।
- हर डिपार्टमेंट के अधिकारी की जिम्मेदारी पहले से तय हो।
- मैच के दौरान सिक्योरिटी का पूरा प्लान तैयार हो।
- किसी इमरजेंसी के लिए मेडिकल टीम तैयार रहे।
- आग या दूसरी इमरजेंसी से निपटने की तैयारी हो।
- सभी डिपार्टमेंट के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन हो।
- किसी घटना के दौरान कौन फैसला लेगा, यह पहले से तय हो।
- इमरजेंसी में दर्शकों और लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की व्यवस्था हो।
- पिच पर सिर्फ जरूरी लोगों को जाने की अनुमति मिले।
- मैदान पर मौजूद लोगों की संख्या कम से कम रखी जाए।
- मैच से जुड़े सभी लोगों के बीच सही और क्लियर जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था हो।
- किसी भी संभावित विवाद या संवेदनशील मामले की पहले से पहचान कर तैयारी रखी जाए।
ये भी पढ़े: रोहित भाई स्लाइड और जंप करो: जडेजा ने सेंचुरी सेलिब्रेशन का आइडिया दिया, हिटमैन बोले- बहुत थक गया था
ब्राजील की टीम कोलकाता पहुंची
ब्राजील की टीम गुरुवार रात 8:38 बजे कोलकाता पहुंची। टीम में विनिसियस जूनियर(Vinicius Jr.), एंड्रिक (Endrick) और एस्टेवाओ (Estevao) जैसे स्टार प्लेयर हैं। ब्राजील शुक्रवार (2 अक्टूबर) को शाम 4 बजे मैच के मुख्य मैदान पर ट्रेनिंग करेगी। इसके बाद टीम के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ डिनर का कार्यक्रम भी है।

उरुग्वे के खिलाफ भी मुकाबला
भारतीय टीम को ब्राजील के बाद 6 अक्टूबर को उरुग्वे के खिलाफ भी मैच खेलना है। उरुग्वे की टीम 1 अक्टूबर से प्रैक्टिस पिच पर ट्रेनिंग कर रही है। 5 अक्टूबर को टीम मेन ग्राउंड पर प्रैक्टिस करेगी। भारतीय टीम 2 अक्टूबर को मैच वेन्यू पर ट्रेनिंग करेगी। ब्राजील के खिलाफ मैच के बाद टीम 4 अक्टूबर को AIFF नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लौटेगी।
टीम इंडिया लगातार 2 मैच में दो वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों का सामना करेगा। ब्राजील ने 5 बार और उरुग्वे ने 2 बार FIFA वर्ल्ड कप जीता है।

