इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता: इंग्लिश टीम को 4 विकेट से जीत मिली, आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से
Published:
3 min read

5 मैच की सीरीज मेंं ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे हैं।चौथा टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी (SCG) में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट पलक झपकते ही खत्म हो गया। यह टेस्ट सिर्फ दो दिन चला, जो अपने आप में बहुत हैरान करने वाली बात है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट जीत हासिल की। मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। पिच के हालात इतने मुश्किल थे कि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका।
ऑस्ट्रेलिया ने 175 रन का टारगेट दिया
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य आसान नहीं था क्योंकि पिच काफी खतरनाक थी और गेंदबाजों को खूब मदद मिल रही थी। इसके बावजूद इंग्लैंड ने 32.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल, जिन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली। उनकी यह पारी दबाव में बहुत काम आई।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2011 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता। हालांकि, सीरीज में अभी भी ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे है और एक टेस्ट बाकी है। इस मैच की एक खास बात यह रही कि दोनों टीमों में से कोई भी बल्लेबाज 50 रन नहीं बना सका। ऑस्ट्रेलिया में ऐसा 1932 के बाद पहली बार हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 132 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट लिए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट चटकाए। पिच इतनी मुश्किल थी कि बल्लेबाज टिक ही नहीं पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बहुत जल्दी ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 34.3 ओवर में आउट हो गई। इस दौरान इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए।

इंग्लैंड की दूसरी पारी
175 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने तेज शुरुआत की और पहले 6 ओवर में ही 45 रन बना दिए। हालांकि बीच में इंग्लैंड के कुछ विकेट गिरे, लेकिन जैकब बेथेल और क्रॉली की साझेदारी ने टीम को संभाल लिया। बाद में हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने बचे हुए रन आसानी से बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की।5 मैच की सीरीज मेंं ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे हैं।चौथा टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी (SCG) में खेला जाएगा।

