IPL में बिहार की टीम भी बने: वेदांता चेयरमैन ने ईशान-वैभव का जिक्र कर रखी मांग; CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द फैसला लेंगे
Published: Updated:
2 min read

ईशान किशन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते है और उनका जन्म पटना बिहार में हुआ था। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में जल्द ही एक नई टीम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर यह सुझाव दिया है कि बिहार से भी एक IPL फ्रेंचाइजी होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच नई बात शुरू हो गई है कि क्या IPL में बिहार को भी जगह मिलेगी। अनिल अग्रवाल का कहना है, बिहार भारत का एक बड़ा और जनसंख्या वाला राज्य है, इसलिए वहां की भी IPL में अपनी टीम होनी चाहिए, जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें हैं।
बिहार के खिलाड़ियों का दिया उदाहरण
अपने सोशल मिडिया पोस्ट में दांता चेयरमैन ने बिहार से आने वाले कुछ क्रिकेटर्स का भी जिक्र किया। कहा-बिहार की मिट्टी ने कई अच्छे खिलाड़ी दिए हैं।
उन्होंने खास तौर पर तीन नाम लिए
- ईशान किशन, जो पटना से हैं और उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है
- वैभव सूर्यवंशी, जो सबसे कम उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं
- साकिब हुसैन, जो अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहते हैं।
इन प्लेयर्स ने काबिलियत साबित की है, बिहार में क्रिकेट का बहुत टैलेंट है। बस सही मौका और सुविधा की जरूरत है।
बिहार के लिए बड़ी मांग और सपना
अनील अग्रवाल ने अपने पोस्ट में यह भी कहा- लंबे समय से उनका सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को खेल और बाकी फील्ड में बेहतर मौके मिलें। उनका मानना है कि अगर सही ट्रेनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट मिले तो बिहार की टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस प्रयास में पूरी तरह से बिहार के युवाओं के साथ खड़े हैं और राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार हैं।

CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द फैसला लिया जाएगा

क्या IPL में होगी बिहार की नई टीम?
हालांकि अभी तक IPL की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की मांग ने सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले समय में IPL में बिहार की अपनी फ्रेंचाइजी देखने को मिलेगी या नहीं।

