वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27: न्यूजीलैंड की जीत से इंडिया की फाइनल की राह मुश्किल, पॉइंट टेबल में छठवें पायदान पर टीम इंडिया
Published:
2 min read

भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। दरअसल, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में छलांग लगाई। इसका सीधा असर भारत की रैंकिंग पर पड़ा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
दरअसल, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में छलांग लगाई। इसका सीधा असर भारत की रैंकिंग पर पड़ा। यह जीत कीवी टीम को सीधा छठवें से तीसरे स्थान पर ले आई। दूसरी तरफ भारत एक पायदान नीचे खिसककर छठवें स्थान पर पहुंच गया।
पहले दो WTC सीजन में रनर अप रहने वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हारकर पांचवें स्थान पहुंच गई थी। अब न्यूजीलैंड की इस जीत ने स्थिति और खराब कर दी है। न्यूजीलैंड को इस जीत से 12 पॉइंट मिले। अगर वो 18 दिसंबर से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट में भी वेस्ट इंडीज को हरा देती है तो लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।
WTC का पॉइंट टेबल
ऑस्ट्रेलिया – पहले स्थान पर, 100%
दक्षिण अफ्रीका – दूसरे स्थान पर, 75%
न्यूजीलैंड – तीसरे स्थान पर, 66.67%
श्रीलंका – चौथे स्थान पर, 66.67%
पाकिस्तान – पांचवें स्थान पर, 50%
भारत – छठवें स्थान पर, 48.15%

टीम इंडिया की हालत इतनी नाजुक है कि वो सातवें नंबर पर भी जा सकती है। ये तब होगा जब इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद भी अगर वापसी कर लेती है।
भारत की अगली सीरीज कब
भारतीय टीम का अगला WTC मुकाबला साल 2026 के अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होगा। यानी तब तक भारत रैंकिंग में ऊपर या नीचे सिर्फ दूसरी टीमों के मैच रिजल्ट्स के आधार पर ही होगा।

