सिलेक्शन तो मेरे हाथ में नहीं है: भुवनेश्वर कुमार बोले- मेहनत कर रहा हूं, सिलेक्शन पर जवाब सिलेक्टर्स ही दे सकते हैं
Published:
2 min read

भुवनेश्वर कुमार ने 223 इंटरनेशनल मैच में 302 विकेट लिए है। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. करीब 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पेसर भुवनेश्वर कुमार ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। भुवनेश्वर ने साफ कहा- मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन टीम में चुना जाना मेरे हाथ में नहीं है।
माना जा रहा है कि भुवी का इशारा भारतीय सिलेक्शन कमेटी और खासकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की तरफ है।
इंडिया टीम में जगह नहीं मिल रही
भुवनेश्वर इन दिनों UP T-20I लीग में लखनऊ फाल्कन्स टीम के कप्तान हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में सिलेक्शन से जुड़े मुद्दे पर बात की।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दोबारा भारत के लिए खेलते नजर आएंगे? इस पर भुवी ने कहा- इसका जवाब तो सिलेक्शन करने वाले ही दे सकते हैं। मेरा काम है मैदान पर 100% देना और मैं वही कर रहा हूं।
फिटनेस पर फोकस
भुवी ने बताया कि अगर उन्हें यूपी की टीम से सैयद मुश्ताक अली, रणजी ट्रॉफी या ODI टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा तो वहां भी वे पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा- मेरा फोकस फिटनेस और बाॅलिंग की लाइन-लैंथ पर है। कई बार आप अच्छा खेलते हैं, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती।
परफॉर्म करने पर नजरअंदाज नही करना चाहिए
जब इस बेहतरीन स्विंग बॉलर से पूछा गया कि क्या राजीव शुक्ला के BCCI के वाइस प्रेसिडेंट बनने से उत्तर प्रदेश के यंग प्लेयर को फायदा मिलेगा? भुवी ने साफ जवाब नहीं दिया। कहा- अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा परफॉर्म करता है, तो उसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बाकी सिलेक्टर्स पर डिपेंड करता है।
भुवनेश्वर का इंटरनेशनल कॅरियर
भुवनेश्वर का कॅरियर बेहतर रहा है। उन्होंने 121 वनडे, 21 टेस्ट और 87 टी20 खेले। कुल मिलाकर 294 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं।

