कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हंगामा: बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दिया; ममता सरकार ने दिए जांच के आदेश
Published:
1 min read

बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दिया। (सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क : पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने कोलकाता में लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हंगामे को लेकर इस्तीफा दे दिया। मेसी के साल्ट लेक स्टेडियम में GOAT Tour कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई थी। इससे पहले राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
अरूप बिस्वास ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सही जांच के लिए उनका पद पर बने रहना ठीक नहीं है। बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया। इसलिए उन्होंने खुद पद छोड़ने का फैसला किया।

