आउट होकर खुद पर भड़के बेन स्टोक्स: गुस्से में बैट उछाला, एडिलेड टेस्ट का VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खा गुस्से भरा अंदाज देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की इनस्विंग पर आउट होने के बाद स्टोक्स खुद से बेहद नाराज नजर आए।
स्पोर्ट्स डेस्क. एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खा गुस्से भरा अंदाज देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की इनस्विंग पर आउट होने के बाद स्टोक्स खुद से बेहद नाराज नजर आए। मैदान पर उनका रिएक्शन इतना तीखा था कि यह पल चर्चा का विषय बन गया। हालांकि आउट होने से पहले स्टोक्स ने जो पारी खेली वह काफी जुझारू थी।
पारी को संभाला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हालत एक समय काफी खराब थी। टीम शुरुआती विकेट जल्दी गंवा चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त बना लेगा। ऐसे मुश्किल समय में स्टोक्स क्रीज पर आए और उन्होंने फोकस के साथ बैंटिग करना शुरू किया।
स्टोक्स-जॉफ्रा की पार्टनरशिप
स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 106 रनों की पार्टनरशिप की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की लीड को काफी कम कर दिया। स्टोक्स ने 198 बाॅल पर 83 रन की पारी खेली। ये टीम के लिए काफी अहम रही थी।
85वें ओवर में आउट
तीसरे दिन 85वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने एक शानदार इनस्विंग कीऔर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। स्टोक्स पूरी तरह चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। यह स्टार्क द्वारा टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार स्टोक्स को आउट करने का मौका था। आउट होते ही स्टोक्स का गुस्सा साफ दिखाई दिया। उन्होंने गुस्से में उछलकर अपना बैट हवा में फेंका और पवेलियन की ओर जाते समय खुद से लगातार कुछ कहते रहे।
इस आउट से पहले स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। जब वह बल्लेबाजी करने आए थे, तब इंग्लैंड का स्कोर 71 रन पर 4 विकेट था। बाद में टीम 168 पर 8 विकेट गंवा चुकी थी और पूरी तरह टूटने के कगार पर थी। लेकिन स्टोक्स और आर्चर ने हार नहीं मानी। स्टोक्स अपना अर्धशतक पूरा किया। आर्चर ने भी अंदाज दिखाया और अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी लगाई
![]()
ऑस्ट्रेलिया को 356 की लीड
आखिरकार इंग्लैंड की पहली पारी 286 रनों पर ऑलआउट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेक वेदरल्ड 1 रन पर आउट हो गए। ट्रैविस हेड ने 142, उस्मान ख्वाजा ने 40 और एलेक्स कैरी ने 52 रन की पारी खेली दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 271 रन पर 4 विकेट रहा। इसके साथ 356 रन लीड लेकर हेड और कैरी नाबाद लौटे।

