IPL 2026 में हनी-ट्रैप की कोई घटना नहीं हुई: चेयरमैन धूमल बोले- टूर्नामेंट सेफ; अचानक नियम बनने के बाद लगाई जा रही थीं अटकलें
Published:
3 min read

BCCI ने बातया कि IPL 2026 एक बहुत साफ और सुरक्षित टूर्नामेंट है।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के बीच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अचानक हनी-ट्रैैप की संभावित आशंका के चलते कुछ नियम बनाए थे। अचानक नियम बनाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार टूर्नामेंट में हनी-ट्रैप की कोई घटना हुई है, इसलिए ये नियम लाए गए। हालांकि, अब IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने अफवाहों से इनकार कर दिया और कहा कि अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, टूर्नामेंट के बीच मेें BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने IPL की सभी 10 टीमों को एक नोट भेजा था। इसमें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा से जुड़े कई नियमों और सावधानियों का जिक्र था। खासतौर पर यह बताया गया कि कुछ लोग गलत इरादों से खिलाड़ियों के करीब आने की कोशिश कर सकते हैं, जिनमें हनी-ट्रैप जैसे खतरे भी शामिल हो सकते हैं।
इस गाइडलाइन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगाने लगे और कुछ मामलों में खिलाड़ियों या उनके परिवारों को लेकर गलत बातें भी फैलने लगीं।
IPL चेयरमैन बोले- सब नॉर्मल
इस पूरे विवाद पर IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि उन्हें किसी भी हनी-ट्रैप जैसी घटना की जानकारी नहीं है। उनके अनुसार IPL एक बहुत ही सुरक्षित और प्रोफेशनल टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, जहां तक मेरी जानकारी है, ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह एक क्लीन और सुरक्षित टूर्नामेंट है। धूमल ने यह भी जोड़ा कि कुछ छोटे-मोटे अनुशासन के मामले सामने आए हैं, लेकिन नॉर्मल है। किसी बड़ी चिंता का विषय नहीं हैं।

BCCI की सख्ती क्यों बढ़ी?
BCCI ने अपनी सात पन्नों की एडवाइजरी में लिखा था, खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे जरुरी है। इसमें बताया गया कि कोई भी अनजान व्यक्ति टीम बस, ड्रेसिंग रूम, होटल या बाकी जगहों में नहीं जा सकता। खिलाड़ियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया है।

कुछ छोटे विवाद भी सामने आए
IPL 2026 के दौरान कुछ घटनाएँ भी चर्चा में रहीं। जैसे एक मैच में राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर टीम एरिया में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़े गए। इसे लेकर उन पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, रियान पराग से जुड़ा एक मामला भी सामने आया, जिसमें मैच के दौरान ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने पर उन पर जुर्माना लगाया गया।

