रोहित-विराट के रवैये से BCCI नाखुश: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टीम में चाहता था बोर्ड, कोहली ने कम्युनिकेट नहीं किया
Published:
2 min read

विराट कोहली और ने आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को रिप्रेजेंट किया था।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और रोहित शर्मा का ODI क्रिकेट में फ्यूचर भी अब धुंधला दिखाई दे रहा है। BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को भी अब यह समझ नहीं आ रहा कि ये दोनों प्लेयर क्या करना चाहते हैं।
साउथ अफ्रीका में 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप अभी दो साला दूर है। टीम मैनेजमेंट चाहता था कि दोनों सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज खेलें, ताकि उनकी मैच फिटनेस का आईडिया लग सके। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विराट- रोहित का कोई जवाब नहीं मिला
इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 30 सितंबर से वनडे सीरीज होने वाली है। फैन और सिलेक्टर को उम्मीद थी कि रोहित और विराट इसमें खेलेंगे। इससे अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज की प्रैक्टिस हो जाती।

BCCI को जानकारी नहीं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने अपने फ्यूचर को लेकर किसी से कोई बात नहीं की है। BCCI और सिलेक्टर्स को भी कोई जानकारी नहीं है। चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर भी इस रवैये से निराश नजर आ रहे हैं।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी आ रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद ये दोनों प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले सकते हैं।कोहली ने लंदन में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया था, जबकि रोहित ने बेंगलुरु में BCCI के सेंटर में जाकर टेस्ट दिया और इसे क्लीयर किया।
6 महीने से क्रिकेट से दूर
कोहली और रोहित ने आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को रिप्रेजेंट किया था। इसके बाद वह IPL 2025 के फाइनल में नजर आए थे। विराट और रोहित T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

