रोहित-कोहली को लेकर परेशान नहीं BCCI: बोर्ड ने कहा- हमारा फोकस एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप; दोनों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा
Published:
3 min read

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना आखिरी (ODI) चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। (फोटो क्रेडिट:BCCI)
विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे (ODI) कॅरियर को लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये दोनों सीनियर खिलाड़ी इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद (ODI) क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। अब BCCI ने इस मामले पर अपना पक्ष साफ किया है। BCCI ने कहा है कि अभी उनका पूरा ध्यान एशिया कप और अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर है।
रोहित-विराट के रिटायरमेंट की अफवाह
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोहली और रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ODI क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर वे 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी जैसे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलना होगा। ऐसा इसलिए कहा गया है ताकि ये दोनों सिलेक्शन के लिए फिट और तैयार रहें। रिपोर्ट का यह भी कहना था कि BCCI की यह शर्त उन्हें रिटायरमेंट के लिए मजबूर कर सकती है।
दोनों खुद हमें प्लान बताएं
न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में BCCI के एक सीनियर अफसर ने कहा- बोर्ड फिलहाल कोहली और रोहित के फ्यूचर को लेकर बिल्कुल परेशान नहीं है। अगर रोहित या कोहली के दिमाग में कुछ है, तो वे खुद BCCI को बताएंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले किया था।नाम न बताने की शर्त पर इस अफसर ने आगे कहा- हमारा सारा फोकस एशिया कप और 2026 T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। हम चाहते हैं कि सब प्लेयर फिट और टीम में शामिल हों।
IPL 2025 में ग्राउंड पर दिखे थे
कोहली और रोहित IPL 2025 में आखिरी बार मैदान पर दिखे थे। हाल ही में विराट ने लंदन में नेट प्रैक्टिस का पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला। ये काफी वायरल हुआ। इसको देखकर लगता है कि कोहली दोबारा ट्रेनिंग शुरू करेंगे। रोहित भी लंदन से वेकेशन के बाद भारत लौट आए हैं।
फेयरवेल का कोई प्लान नहीं
एक अफवाह थी कि BCCI अक्टूबर में होने वाली इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के 25 तारीख को सिडनी में होने वाले तीसरे ODI में इन दोनों प्लेयर्स को फेयरवेल दे सकती है। इस पर सोर्स ने कहा- हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।
सोर्स ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी तक होगी। दोनों के लिए डोमेस्टिक खेलना जरूरी है। इसी दौरान भारत और न्यूजीलैंड की ODI सीरीज है। 11,14,18, तारीख को मैच हैं। ऐसे में रोहित- विराट को तीन ही मुकाबले मिलेगे।
फिट रहने के लिए ज्यादा मैच खेलने होंगे
ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका दौरे से पहले इंडिया A और साउथ अफ्रीका A के तीन ODI मैच हैं। ये 13,16,19 नवंबर को राजकोट में होंगे। बोर्ड चाहता है कि विराट और रोहित इसमें खेलें ताकि ये अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे सकें।
रोहित का ODI रिकॉर्ड
- कुल मैच : 273
- रन ; 11168
- औसत : 48.46
- बेस्ट : 264
- सेंचुरी : 32
- फिफ्टी : 58
कोहली का ODI रिकॉर्ड
- मैच: 302
- रन :14181
- एवरेज : 57.88
- बेस्ट : 183
- सेंचुरी : 51
- फिफ्टी : 74

