PAK से मैच न खेलने पर सैंक्शन का खतरा: BCCI सेक्रेटरी बोले- सरकार ने सोच समझकर पॉलिसी बनाई, यंग प्लेयर्स का कॅरियर बचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी
Published:
3 min read

2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। (BCCI)
स्पोर्टस डेस्क. एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी आलोचना हो रही है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ज्यादातर लोगों का मानना है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए। हालांकि एशिया कप में यह मुकाबला होने जा रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिन देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है।
एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में होगा। टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के मामले में BCCI सिर्फ भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा है। यंग प्लेयर्स का कॅरियर बचाना भी बोर्ड की ही जिम्मेदारी है।
सतर्कता के साथ सरकार ने पॉलिसी बनाई
सैकिया ने NDTV से बातचीत में कहा- क्रिकेट हो या कोई और खेल, उसमें भारतीय टीम के खेलने को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने कुछ गाइडलाइन्स और पॉलिसी बनाई हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार ने यह पॉलिसी बनाने में काफी सावधानी रखी होगी। इन्हीं पॉलिसी के तहत हम किसी भी मल्टीलेटरल टूर्नामेंट में खेलने को लेकर फैसला कर सकते हैं।
पाकिस्तान का किसी भी खेल में पूरी तरह से बायकॉट क्यों नहीं किया जा सकता? इसको समझाते हुए सैकिया ने कहा कि यदि मल्टीलेटरल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलने का बायकॉट करना ठीक नहीं है। इससे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) सख्त कार्रवाई करते हुए कई सारे सैंक्शन लगा सकते हैं। यह युवा क्रिकेटर्स और उनके कॅरियर को लेकर ठीक नहीं होगा।
मल्टीलेटरल टूर्नामेंट में खेलना जरूरी
सैकिया ने कहा- सेंट्रल गवर्नमेंट ने स्पोर्ट्स फेडरेशन के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी ध्यान में रखते हुए पॉलिसी बनाई हैं। यदि कोई टूर्नामेंट मल्टीलेटरल हो और कोई टीम उसमें नहीं खेले तो उस एक फेडरेशन पर कई सारे सैंक्शन लग सकते हैं। इस स्थिति में उभरते युवा खिलाड़ी और उनका कॅरियर बर्बाद हो सकता है।
14 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
एशिया कप के लिए भारत-पाकिस्तान के स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

