अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI की मीटिंग: बुमराह-शमी पर फैसला, BCCI अगले 7-10 दिनों में चुनेगी टीम
Published:
2 min read

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 6 जून से 10 जून 2026 तक भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने आने वाले इंटरनेशनल सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया को जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है और इसी को लेकर BCCI की सिलेक्शन मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
पेस अटैक पर काम करेगा
TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक- BCCI की सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजित अगरकर अगले 7 से 10 दिनों में मीटिंग करेगे। इसमें आने वाले महीनों के लिए टीम का रोडमैप तैयार किया जाएगा। सबसे ज्यादा फोकस पेसर बाॅलर पर रहेगा। BCCI उन गेंदबाजों की फिटनेस और वर्कलोड पर लगातार नजर बनाए हुए है, जिन्हें टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ कमजोर टीम ना उतारी जाए। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल करने पर चर्चा हो रही है। वहीं मोहम्मद शमी की वापसी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है। शमी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

कंबोज-आकिब नबी पर नजर
मोहम्मद सिराज का वर्कलोड काफी ज्यादा है। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को IPL में ज्यादा मौका नहीं मिला। ऐसे में BCCI नए तेज गेंदबाजों पर भी नजर रख रहा है। इंडिया-A टीम का हिस्सा रहे अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार सिलेक्टर की नजर में हैं। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने भी रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है।
इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को भी एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, जो ऑलराउंडर का रोल निभा सके। BCCI के एक सोर्स के मुताबिक बोर्ड टेस्ट टीम में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहता। चाहे मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ ही क्यों न हो, टीम में सबसे मजबूत खिलाड़ियों को ही जगह दी जाएगी।

टीम इंडिया 9 टेस्ट खेलेगी
भारत अगले नौ महीनों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नौ टेस्ट मैच खेलने वाला है, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट WTC का हिस्सा नहीं होगा।

