BCCI की रिव्यू मीटिंग में रोहित पर फैसला संभव: गंभीर-अगरकर और लक्ष्मण भी मौजूद रहेंगे, वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार होगा
Published:
3 min read

रोहित शर्मा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 19 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस वनडे में 138 रन बनाए थे। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रिव्यू मीटिंग गुरुवार (3 सितंबर) को होने वाली है। मुंबई में होने वाली इस बैठक में टीम के कई अहम मुद्दों पर बात होगी। मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे। कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी वीडियो लिंक के जरिए मीटिंग से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स, क्रिकेट टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं: जापान ने कहा- दूसरे एथलीट्स को तो इससे भी कम जगह में ठहराया गया

इन मुद्दों पर चर्चा होगी
1. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम की परफॉर्मेंस पर बात होगी। T20 में मिली लगातार हार की वजहों पर मंथन किया जाएगा।
2. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की प्लानिंग में रोहित शर्मा के रोल पर भी बात हो सकती है। इस बैठक के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
3. टीम के प्लेयर्स की फिटनेस रिपोर्ट पर बात होगी। लगातार चोटिल हो रहे प्लेयर्स की स्थिति और फिटनेस क्लीयरेंस को लेकर भी बात होगी।
4. प्लेयर्स पर बढ़ते वर्कलोड को लेकर BCCI परेशान है। IPL के बाद प्लेयर्स को आराम देने के बारे में सोचा जाएगा।
5. हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर बात हो सकती है। IPL 2026 के बाद से वह भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी फिटनेस पर नजर है।
6. वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
7. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दौरे को लेकर भी स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी। अलग-अलग फॉर्मेट के लिए प्लेयर्स के सिलेक्शन पर फैसला लिया जाएगा।
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय टीम की स्थिति पर भी बात होगी। बाकी बचे टेस्ट में टीम को किस तरह बेहतर प्रदर्शन करना है।
9. अजीत अगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी, गौतम गंभीर और लक्ष्मण के बीच बेहतर को-ऑर्डिनेशन को लेकर भी बात हो सकती है।
10. टीम के पूरे स्ट्रक्चर और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए लंबी रणनीति पर भी मंथन होगा।
- अगरकर और लक्ष्मण की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
आयरलैंड - इंग्लैंड में खराब परफॉमेंस
T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम की परफॉमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार मिली। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम 0-4 से शिकस्त मिली। हालांकि ODI सीरीज में भारत ने वापसी की। टीम ने बर्मिंघम में पहला मैच जीता। लेकिन इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
ये भी पढ़े: बाबर बेगैरत और डमी कप्तान : राशिद लतीफ बोले- उसकी आधी टीम छीन ली, उसने अपनी टीम को अकेला छोड़ दिया

WTC फाइनल की राह भी मुश्किल
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को बाकी 7 टेस्ट में से 6 जीतने होंगे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में खेलना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत WTC टेबल में 5वें नंबर पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं।

